Men's Fashion Tips: लड़कियों के लिए ड्रेस के साथ मैचिंग फुटवियर का चुनाव करना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल होता है लड़कों के लिए उनकी ड्रेसेस के साथ फुटवियर को जोड़ना। लड़के ऑफिस ड्रेसिंग, कैजुअल और सूट के साथ तो फुटवेयर का सही चुनाव फिर भी आसानी से कर लेते हैं, लेकिन जब बात कुर्ता पजामा की आती है तो यह आउटफिट उन्हें फुटवेयर के मामले में बड़ा ही कंफ्यूज कर देता है, जिसके साथ अगर किसी गलत फुटवेयर का चुनाव कर लिया जाए तो यह शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।
कुर्ते के साथ किस तरीके के जूते पहनें, करें ट्राई
स्टाइलिश ब्राउन जूती रहेगी बेहतरीन-
ब्राउन रंग की जूती का पेयर कुर्ते पजामे पर बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करगा। इसे शादी फंक्शन में करीब हर तरीके के परंपरागत परिधानों के साथ कैरी किया जा सकती है। इस एलिगेंट फुटवियर का इस्तेमाल कुर्ता पजामा के साथ कई और भी डिजाइनर ड्रेसेस के साथ कर सकते हैं।
आरामदायक चमड़े के सैंडल-
शादी या पार्टियों में आजकल ज्यादातर लोग डांस और गेम्स इंजॉय करते हैं, जिसमें कुर्ता पजामा के साथ आरामदायक जूता पहनना जरूरी हो जाता है, जो आराम पहुंचाने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक देने का काम भी करते हैं। अगर आप भी आरामदायक और स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो भूरे रंग के चमड़े के सेंडल आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
पारंपरिक कोल्हापुरी चप्पल-
गर्मी हो या सर्दी कोल्हापुरी चप्पलें हर मौसम और हर जगह पहनने पर शानदार ही लुक देती हैं। साथ हीयह है बेहद आरामदायक होती हैं। शादी समारोह या हल्दी, सगाई जैसे समारोहों में ये एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इन फुटवियर को आप अपने कुर्ते पजामे के स्टाइल और रंगों के हिसाब से चुन सकते हैं।
इन सबके अलावा कुर्ता पजामा के लिए चुने जाने वाले फुटवियर के लिस्ट में आप हल्के भूरे रंग के स्लिप ऑन जूती को भी खरीद सकते हैं, जो अलग-अलग रंगों और शैलियों के साथ मिलते हैं। यह भी हर मौके पर पहने जा सकते हैं और यह बेहद आरामदायक भी होते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
