सबसे बोरिंग मानी जाने वाली डाइट बन रही वेट लॉस का नया सीक्रेट, कम मिर्च-मसाले में तेजी से घटेगा वजन

Boring CPB Diet For Weight Loss: आजकल लोगों में वेट लॉस के लिए एक बोरिंग डाइट तेजी से पॉपुलर हो रही है। क्योंकि इसमें सादा, कम मसाले और कम झंझट वाला खाना शामिल होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जब खाने में ज्यादा स्वाद और वैरायटी नहीं होती, तो ओवरईटिंग कम हो जाती है और कैलोरी कंट्रोल करना आसान हो जाता है। जानिए क्यों सबसे बोरिंग मानी जाने वाली यह डाइट तेजी से वजन घटाने में मददगार मानी जा रही है।

Boring CPB Diet For Weight Loss: वजन कम करने की बात आती है तो लोग अक्सर नई-नई और मुश्किल डाइट्स ट्राय करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें लंबे समय तक फॉलो नहीं कर पाते। ऐसे में एक बहुत ही सिंपल और बोरिंग कही जाने वाली सीपीबी डाइट (CPB Diet) तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही है। इस डाइट में सादा, कम मसाले और बिना ज्यादा तामझाम वाला खाना शामिल होता है। माना जाता है कि जब खाने में ज्यादा स्वाद या वैरायटी नहीं होती, तो बार-बार खाने का मन कम करता है और कैलोरी अपने आप कंट्रोल हो जाती है। यही वजह है कि यह साधारण सी डाइट वजन कम करने का आसान तरीका बन सकती है।

बोरिंग डाइट से घटाएं मोटापा

बोरिंग डाइट से घटाएं मोटापा (PC- AI)

सीपीबी डाइट क्या है और क्यों है बोरिंग

सीपीबी डाइट का मतलब है ऐसा खाना जो बहुत ज्यादा मसालेदार या भारी न हो। इसमें तली-भुनी और प्रोसेस्ड चीजों की जगह हल्का और सादा भोजन लिया जाता है। इस डाइट में स्वाद से ज्यादा फोकस न्यूट्रिशन और कैलोरी कंट्रोल पर होता है। क्योंकि इसमें ज्यादा चटपटा या अलग-अलग विकल्प नहीं होते, इसलिए लोग इसे बोरिंग डाइट भी कहते हैं।

End of Feed