Trendy Mehendi Design on Hartalika Teej (हरतालिका तीज के ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन): हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष के दिन पर महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत करने से अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है, महिलाएं अपने पति की लंबी आयु तो खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना करती हैं। इस दिन पर सोलह श्रृंगार का भी महत्व है, आज हरतालिका तीज पर अगर आप भी सुहाग का व्रत कर रही हैं, तो ये वाली मेहंदी डिजाइन्स श्रृंगार के साथ खूब सुंदर लगेगी। देखें हरतालिका तीज के मेहंदी डिजाइंस।
अगर हरतालिका तीज के मौके पर आपको एकदम लेटेस्ट और यूनिक लुक वाली मेहंदी की डिजाइन हाथों में रचानी है। तो ये वाली सारी ही डिजाइन्स आपको पसंद आने वाली है। ये वाली मेहंदी डिजाइन्स बिगिनर्स भी लगा पाएंगे, इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में मोर, फूल तो बेल, मांडला वाली मेहंदी हैं। देखें हरतालिका तीज मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन फोटो।
Hartalika Teej Mehndi Design, हरतालिका तीज की मेहंदी डिजाइन फोटो
हरतालिका तीज के शुभ अवसर हाथों में मेहंदी रचानी है। तो ये वाली ट्रेडिशनल और मॉर्डन स्टाइल की फ्रंट हैंड मेहंदी बहुत ही सुंदर लगेगी। मोर के साथ इन दिनों कमल फूलों की ऐसी वाली मेहंदी डिजाइन बहुत ट्रेंड में है।
एकदम ही सिंपल और ट्रेडिशनल लुक वाली मेहंदी चाहिए, तो ये वाली गोल टिक्की मांडला फूल वाली मेहंदी और दूसरे हाथ में पत्ती बेल का डिजाइन काफी कमाल लगेगा।
बैक तो फ्रंट हैंड पर मांडला मेहंदी का डिजाइन लगवाना है, तो ये वाली तीनों ही डिजाइन्स आपको पसंद आने वाली है। ऐसा गोल मांडला तो हमेशा ट्रेंड में रहता ही है, लेकिन इन दिनों डायमंड, फूल वाली मांडला मेहंदी ज्यादा पॉपुलर हो रही है।
हरतालिका तीज व्रत कर रही सुहागिनों के हाथ में ये वाली मेहंदी की डिजाइन्स हालांकि सबसे बेस्ट लगेंगी। तीज स्पेशल मेहंदी में भरवा राजस्थानी मेहंदी तो शिव जी की पूजा कर आशीर्वाद ले रही महिला की मेहंदी का डिजाइन तो त्योहार पर काफी खास लगेगा।
बहुत ही सिंपल और स्टाइलिश लुक वाली मेहंदी के लिए गर्ल्स हाथ में ये डिजाइन रचा सकती हैं। ये वाली डिजाइन बिगिनर्स के लिए तो यंग ऑफिस वाली गर्ल्स के लिए क्लासी रहेगा।
मांडला फूल वाली ये दोनों डिजाइन्स तो एकदम ही बढ़िया है। जरूर ही आपको इन ट्रेंडी, लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन्स में से अपनी फेवरेट डिजाइन हरतालिका तीज के इस खास मौके पर आज, जल्दी जल्दी लगवा लेनी चाहिए।
