Top Mehndi Designs Of 2024: दुल्हन से लेकर दुल्हन की सहेली कर के हाथों में आपको अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी नजर आती है। इस साल कुछ खास मेंहदी के डिजाइन की खूब चर्चा और मांग रही। ये डिजाइन्स हर लड़की के दिल पर राज करते दिखे। ऐसे में आपको भी इन डिजाइन्स के बारे में पता होना चाहिए। हो सकता है कि साल 2025 में भी इन डिजाइन्स की इतनी ही डिमांड रहे। आइये देखते हैं साल 2024 के टॉप 5 मेहंदी के डिजाइन्स-
Best Mehndi Designs Of 2024 / Best Bridal Mehndi Designs Photo-
मोर मेहंदी डिजाइन
मोर डिजाइन मेंहदी हाथों में बड़ी खूबसूरत लगती है। इस तरह की मेहंदी दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाते हैं। इस डिजाइन्स को बनाने में समय जरूर लगता है लेकिन लगने के बाद ये कमाल नजर आती हैं। आप इस डिजाइ को फ्रंट हैंड पर ट्राई कर सकते हैं।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फूल तो लड़कियों को खूब पसंद आते हैं। हाथों पर अगर यही फूल रच जाए तो कितना खूबसूरत लगता है। यहां आप फ्लोरल मेहंडी के डिजाइन्स देख सकते हैं। ये डिजाइन्स साल 2024 में खूब पसंद किए गए हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अगर आपको अपने बैक हैंड पर मेहंदी लगानी है तो आप मेहंदी के अरेबिक डिजाइन को देख सकती हैं। ये डिजाइन्स ब्राइडल लुक की भी शान बनते हैं और गोरे-गोरे हाथों में बड़े प्यारे नजर आते हैं।
मिनिमल मेहंदी
इन दिनों लड़कियोंं को मिनिमल मेहंदी पसंद आने लगी है। ऐसी मेहंदी तो दुल्हन भी अब लगाने लगी हैं। मिनिमल मेहंदी का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है।
मंडला मेहंदी डिजाइन
मंडला आर्ट से तो हर कोई वाकिफ है। इस आर्ट फॉर्म की मेहंदी भी मशहूर है। लड़कियों के हाथों में ये मेहंदी प्यारी दिखती है। ज्यादातर ब्राइड्स अपने बैक हैंड के लिए इस तरह की मेहंदी को पंसद करती हैं।
