Top 5 Makar Sankranti 2025 Mehndi Design (मकर संक्रांति मेहंदी डिजाइन फोटो): नया साल शुरु हो गया है और अब फिर से नए साल के साथ तीज त्योहारों का सिलसिला शुरु हो जाएगा। साल 2025 का पहला त्योहार यानि की मकर संक्रांति आने वाला है और आप भी बेशक इस त्योहार का इंतजार कर ही रहे होंगे। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। मकर संक्रांति की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए गोरे गोरे हाथों में शगुन की मेहंदी लगाना भी बनता है। ऐसे में साल के पहले त्योहार के लिए आपको भी ये वाली मेहंदी की डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली मेहंदी की डिजाइन अभी से सेलेक्ट करके रख लेनी चाहिए। यहां देखें लेटेस्ट, सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन फोटो, मेहंदी की डिजाइन नई।
Makar Sankranti 2025 Mehndi Design Photo, Simple, Easy
मकर संक्रांति के लिए बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाली मेहंदी की डिजाइन बनानी है, तो ये वाली एकदम ही सिंपल सी मेहंदी बढ़िया लुक देगी। आप ये वाली मेहंदी डिजाइन फ्रंट साइड भी बनवा सकती हैं। पतंग, हैप्पी मकर संक्रांति और तिल गुड़ घ्या गोड़ गोड़ बोला लिखी हुई ये चेक्स और फूल के कॉम्बिनेशन वाली मेहंदी प्यारी है।
मांडला वाली मेहंदी डिजाइन्स इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, तो मकर संक्रांति की ये वाली स्पेशल मांडला पतंग मेहंदी भी आप जरूर ट्राई करें।
मकर संक्रांति पर हल्दी कुमकुम के थीम वाली मेहंदी का डिजाइन लगाना है, तो फिर गर्ल्स के लिए ये वाली डिजाइन बेस्ट है। पतंग, बेल बूटी के साथ वाली ये हल्दी कुमकुम करवाती महिला की फोटो वाली मकर संक्रांति मेहंदी डिजाइन काफी यूनिक और शानदार है।
टैटू स्टाइल की कोई बहुत ही छोटी सी मेहंदी का डिजाइन लगाना हो तो ये वाली पतंग मांडला, ब्रेसलेट स्टाइल की मेहंदी डिजाइन भी झटपट लगवा सकती हैं।
त्योहार पर भगवान का नाम लें इससे अच्छा क्या हो सकता है, तो मकर संक्रांति पर श्री कृष्ण और गणेश जी की पतंग उड़ाते हुए की मेहंदी डिजाइन शानदार रहेगी। वहीं त्रिकोण शेप वाली ये बारीक स्टाइल की मेहंदी डिजाइन भी खूब ट्रेंडी है। जरूर ही आपको इस मकर संक्रांति पर इन सारी ही मेहंदी डिजाइन्स को ट्राई करना चाहिए। वहीं अभी से अपनी पसंद की मेहंदी चुन त्योहार रेडी हो जाएं।
