Happy Thursday Morning Wishes, Messages, Status and Quotes: हफ्ते का चौथा दिन गुरुवार (Thursday) का काफी खास होता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भी गुरुवार का दिन बेहद स्पेशल होता है। आप गुरुवार के दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए गुरुवार से जुड़ी शुभकामनाएं संदेश (Good Morning Wishes), गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Good Morning Messages), स्टेटस, कोट्स अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के मोबाइल फोन पर भेज सकते हैं। इसी को लेकर आज हमने आपके साथ गुरुवार के गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Thursday Good Morning Messages), विशेज (Thursday Good Morning Wishes) आदि शेयर किए हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों, करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज सकते हैं।
Thursday Good Morning Wishes: गुरुवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस और विशेज।
गुरुवार गुड मॉर्निंग विशेज (Thursday Good Morning Wishes)
1. लक्ष्य के बिना जीवन बिना पता लिखे लिफाफे की तरह है,
जो किसी मुकाम पर नहीं पहुंचता।
गुड मॉर्निंग। हैप्पी गुरुवार।
2. सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करें,
लोग वही सुनते हैं जो वो सुनना चाहते है।
गुड मॉर्निंग।
3. अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे,
लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।
गुड मॉर्निंग। हैप्पी गुरुवार।
4. हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,
दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।
गुरुवार की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. नई कल्पना, नया उत्साह, नई खोज
और नई स्फूर्ति प्रतिभा के लक्षण हैं।
गुड मॉर्निंग गुरुवार
6. इंतजार करने वालों को केवल उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।
शुभ गुरुवार
7. ऊंचाई की और बढ़े तो कभी भी साथियों की उपेक्षा न करे,
नीचे की और जाते समय यही साथी आपकी मदद करेंगे।
गुड मॉर्निंग
8. संकल्प वह चमत्कारी जादू है,
जिसे दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने से,
मानव का कायाकल्प हो जाता है।
शुभ गुरुवार, गुड मॉर्निंग।
9. चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है,
और इंसानों की कीमत खोने के बाद होती है।
शुभ गुरुवार
10. जीवन में वक्त और प्यार दो बहुत खास चीज़ें हैं,
समय किसी का होता नहीं है और प्यार हर किसी से होता नहीं है।
आपका गुरुवार शुभ हो!
