लाइफस्टाइल

Thought of the day: सुकरात का यह सुविचार देता है बड़ी सीख, हर किसी को चाहिए पढ़ना

Thought of the day: आज का सुविचार हमें सिखाता है कि इंसान की असली पहचान उसकी सफलता, धन या पद से नहीं बल्कि उसके व्यवहार से होती है।

Image

आज का सुविचार (फोटो: AI)

Thought of the day: हर किसी के जीवन में लगभग एक ऐसा समय जरूर आता है जब उसे लगता है कि अब कोई रास्ता नहीं बचा जीवन में अंधकार के सिवा कुछ नहीं है। ऐसे में एक सुविचार आपको सहारा देने का काम कर सकता है। एक अच्छा विचार (Aaj Ka Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार साझा करते हैं। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है-

'दयालु बनो, क्योंकि हर वो व्यक्ति जिससे तुम मिलते हो, किसी न किसी कठिन लड़ाई से जूझ रहा है।'

यह सिर्फ एक सुविचार नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का एक सरल और प्रभावशाली मंत्र है। हम अक्सर सिर्फ लोगों के चेहरे को ही देखते हैं, लेकिन उनके भीतर चल रही परेशानियों को नहीं समझ पाते। हर व्यक्ति अपने जीवन में किसी ना किसी संघर्ष, दर्द या चुनौती का सामना कर रहा होता है। ऐसे में सुकरात का यह प्रसिद्ध विचार आपको बेहतर इंसान बनने में मदद कर सकता है।

दयालुता छोटी होती है, लेकिन असर बहुत बड़ा छोड़ती है

किसी के बारे में जल्दबाजी में राय बनाने से बेहतर है कि उसके प्रति दयालु और समझदार बनने की कोशिश की जाए। किसी की बात को ध्यान से सुनना, मुस्कुराकर बात करना, जरूरतमंद की मदद कर देना या किसी परेशान व्यक्ति का हौसला बढ़ा देना दयालुता का ही रूप है। कई बार हमारे द्वारा बोले गए दो अच्छे शब्द किसी टूटे हुए इंसान को नई उम्मीद दे सकते हैं। वहीं कठोर शब्द किसी पहले से परेशान व्यक्ति को और ज्यादा दुखी कर सकते हैं।

अगर हम दूसरों के प्रति थोड़ा धैर्य, सम्मान और दयालुता दिखाएं, तो न केवल उनका दिन बेहतर बन सकता है बल्कि समाज भी अधिक संवेदनशील और सकारात्मक बन सकता है। एक दयालु व्यवहार कई बार उन शब्दों से ज्यादा प्रभाव छोड़ता है, जो लंबे भाषण भी नहीं छोड़ पाते।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

1- किसी की जिंदगी आसान नहीं बना सकते, तो कम से कम उसे और मुश्किल मत बनाइए।

2- दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप अपने लिए चाहते हैं।"

3- असली ताकत किसी को हराने में नहीं, बल्कि किसी का सहारा बनने में है।

4- दयालुता ऐसा उपहार है, जिसे देने वाला भी समृद्ध होता है और पाने वाला भी।

5- हर मुस्कुराता चेहरा खुश हो, यह जरूरी नहीं; इसलिए लोगों के साथ संवेदनशील रहें।

6- जीवन में सबसे सुंदर इंसान वही है, जो दूसरों के दर्द को अपना समझता है।

7- किसी के बारे में राय बनाने से पहले उसकी परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें।

8- सच्ची महानता इस बात में नहीं कि आपके पास क्या है, बल्कि इस बात में है कि आप दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।

9- कभी-कभी आपके बोले गए दो अच्छे शब्द किसी की पूरी जिंदगी बदल सकते हैं।

10- दुनिया को बदलने का सबसे आसान तरीका है—अपने व्यवहार में दयालुता और सम्मान को शामिल करना।

आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article