नई किताब: मन की शांति खोजने की सही राह बताती है ईशान शिवानंद की बुक, प्राचीन प्रथाओं की दिखाती है वैज्ञानिक शक्ति

लेखक ईशान शिवानंद की किताब द प्रैक्टिस ऑफ इम्मोर्टेलिटी: अ मॉन्क गाइड टू डिस्कवरिंग योर अनलिमिटेड पोटेंशियल फॉर हेल्थ, हैपिनेस एंड पॉजिटिविटी इन दिनों चर्चा में है। यह किताब एक संन्यासी के अनुभवों पर आधारित है, जो प्राचीन योग ज्ञान के जरिए व्यक्ति के जीवन को बदलने की व्यावहारिक राह बताती है।

नई दिल्ली : प्राचीन भारतीय कलाओं और विज्ञानों पर आधारित आंतरिक सद्भाव और मन की शांति के लिए गहराई से तैयार की गई एक नई किताब पाठकों की पसंद के रूप में तेजी से उभर रही है। यह किताब न केवल एक दार्शनिक सोच देती है, बल्कि यह जीवन की मुश्किलों से निपटने के लिए एक व्यवहारिक मार्गदर्शिका भी है। इसका मुख्य उद्देश्य पाठकों के समय, तनाव और आंतरिक उलझनों से संबंध को समझाना और उसे बदलना है, जो आज के समय की बड़ी समस्याएं हैं।

The Practice of Immortality by Ishan Shivanand

The Practice of Immortality by Ishan Shivanand

The Practice of Immortality नाम की इस किताब को ईशान शिवानंद ने लिखा है। यह बुक उनकी बीस वर्षों की संन्यासी शिक्षा और 21 पीढ़ियों से चली आ रही योग परंपरा पर आधारित है। इसमें उन्होंने 'योग ऑफ इम्मॉर्टल्स (YOI)' नामक प्रणाली को समझाया है, जिसमें ध्यान, पारंपरिक भारतीय चिकित्सा और मार्शल आर्ट का समावेश है। अगर इसे ठीक से समझा जाए तो यह जीवन को पूरी तरह बदलने वाली विधि हो सकती है।

End of Feed