Tea Quotes : सुबह की नींद खुलते ही सबसे पहले अगर किसी चीज की याद आती है, तो वह है एक गर्म कप चाय। किसी के लिए यह आदत है, किसी के लिए राहत, तो किसी के लिए रिश्तों को जोड़ने का बहाना। चाय की इसी खूबी को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 21 मई को दुनियाभर में International Tea Day मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ चाय पीने का नहीं, बल्कि उससे जुड़ी संस्कृति, मेहनत और भावनाओं को याद करने का भी मौका होता है।
इंटरनेशनल टी डे पर पढ़ें चाय से जुड़े मजेदार कोट्स
भारत में तो चाय का कप रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। घर की रसोई से लेकर ऑफिस की कैंटीन तक, रेलवे स्टेशन से लेकर पहाड़ी ढाबों तक, हर जगह चाय लोगों को जोड़ती हुई नजर आती है। कहीं अदरक वाली चाय पसंद की जाती है, तो कहीं कुल्हड़ वाली। कहीं मसाला चाय की डिमांड है तो कहीं लेमन और आइस टी के फैन्स हैं।
International Tea Day क्यों मनाया जाता है
संयुक्त राष्ट्र ने चाय उद्योग से जुड़े लाखों किसानों और मजदूरों के योगदान को सम्मान देने के लिए 21 मई को इंटरनेशनल टी डे मनाने का ऐलान किया था। बता दें कि चाय दुनिया की सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक्स में शामिल है और भारत इसका एक बड़ा उत्पादक देश माना जाता है।
असम, दार्जिलिंग और नीलगिरि जैसी जगहों की चाय दुनियाभर में अपनी खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर है। यही वजह है कि International Tea Day सिर्फ स्वाद का जश्न नहीं, बल्कि मेहनत और परंपरा को मनाने का भी दिन है।
भारत और चाय का रिश्ता
दिलचस्प बात यह है कि हर शहर की अपनी चाय संस्कृति है। कहीं इलायची वाली चाय का ट्रेंड है, तो कहीं तंदूरी चाय लोगों को आकर्षित करती है। सोशल मीडिया के दौर में भी चाय का क्रेज कम नहीं हुआ। आज भी लोग बारिश, किताब और चाय वाली तस्वीरों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
भारत में तो - चलो चाय पीते हैं - सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि बातचीत शुरू करने का तरीका है। दिलों की दूरियां मिटाने का जरिया है, अहम फैसले लेने का साथी है। तभी कई दोस्तियां चाय की टपरी पर बनी हैं और कई बड़े फैसले भी चाय की मेज पर हुए हैं।
चाय पर मशहूर हिंदी कोट्स
- एक कप चाय और सुकून, दोनों साथ मिल जाएं तो दिन बन जाता है।
- चाय की एक चुस्की में कई यादों का स्वाद होता है।
- बारिश, खिड़की और हाथ में चाय… इससे खूबसूरत क्या होगा?
- रिश्तों में मिठास चाहिए तो कभी साथ बैठकर चाय पी लीजिए।
- हर थकान का इलाज हमेशा दवा नहीं, कभी-कभी चाय भी होती है। चाय की चुस्कियों में कई अधूरी बातें पूरी हो जाती हैं।
Famous English Tea Quotes
- Tea is always a good idea.
- A cup of tea makes everything better.
- Life is like a cup of tea, it’s all in how you make it.
- Tea time is a chance to slow down.
- Tea is the magic key to the vault where my brain is kept.
- Rainy days begin and end with tea.
- Tea and friends make the perfect blend.
- There is no problem so big that tea cannot solve.
- A simple cup of tea is far from a simple pleasure.
- Tea first, everything later.
इस International Tea Day पर अगर आप भी अपने किसी खास दोस्त, परिवार या सहकर्मी के साथ चाय की एक प्याली शेयर करते हैं, तो यकीन मानिए वह पल और भी खास बन जाएगा।
