तारा सुतारिया का नया घर नहीं किसी महल से कम, ब्रेकअप के बाद लग्जरी बंगले की फोटोज की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपना नया घर लिया है। तारा ने लग्जरी घर की बहुत ही शानदार फोटोज शेयर की हैं। बहुत ही बेहतरीन डेकोर के साथ तारा के घर से जुड़ी एक एक चीज काफी मॉर्डन और क्लासिक लुक दे रही है। देखें तारा सुतारिया के नए घर की फोटो, होम डेकोर।

Tara Sutaria House Pics : बॉलीवुड हसीना तारा सुतारिया अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब तारा ने मुंबई में अपना पहला सुपर लग्जरी घर खरीदा है। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें वे नए घर में पूजा करती नजर आ रही हैं। बेशक ही इस घर का एक एक कोना देखने लायक है, अगर आप भी कोई नया घर बनवा रहे हैं, और होम डेकोर वाला इंस्पिरेशन लेना चाहते हैं। तो आप एक्ट्रेस के घर की तस्वीरें देख सकते हैं।

Tara Sutaria house

तारा सुतारिया का नया घर

तारा सुतारिया का नया घर बेशक ही किसी बेहद सुंदर महल से कम नहीं है। घर की बनावट जितनी सुंदर है, तारा ने उसे उससे भी ज्यादा खूबसूरती से सजाया हुआ है। मॉर्डन और एकदम ही एस्थेटिक डेकोर के साथ इस घर को डिजाइन किया गया है।

End of Feed