रात को सोने से पहले चेहरे का इस तरह रखें ध्यान, सैफ की बेगम की तरह ग्लो करेगी स्किन, 40 में लगेंगी 20 सी हसीन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 18, 2024, 08:39 AM IST

बढ़ती उम्र के साथ स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी है। खासकर 40 की उम्र के बाद। 40 की उम्र के बाद स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप 40 की उम्र में करीना कपूर की तरह हसीन लग सकती हैं।

30 की उम्र के बाद चेहरे पर कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी है। 40 की उम्र के बाद स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर इस उम्र में स्किन केयर रूटीन फॉलो ना किया जाए तो इंसान उम्र से पहले बूढ़ा दिखने लगता है। 40 की उम्र के बाद स्किन की सही देखभाल ना करने से चेहरे पर झाईयां और झुर्रियां आने लगती है। रिंकल्स फ्री स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाते हैं लेकिन कुछ बातों का ध्यान ना रखने की वजह से स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रात को सोने से पहले फॉलो कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

Kareena kapoor Khan Glowing skin

सोने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो

मेकअप निकालकर ही सोएं

बाहर निकलने से पहले ज्यादातर लोग मेकअप करते हैं, लेकिन उसे बिना निकाले ही रात को सो जाते हैं। ऐसा भूलकर भी ना करें। इससे स्किन खराब होती है और उम्र से पहले चेहरे पर झाईयां और रिंकल्स आने लगते हैं। रात को सोने से पहले मेकअप जरूर निकालें।

End of Feed