Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, महज 25 वर्ष की आयु में किया सांसारिक मोह माया का त्याग

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 12, 2023, 10:52 AM IST

Swami Vivekananda, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय: भारतीय पुनर्जागरण के पुरोधा स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ। उनके पिता कोलकाता उच्च न्यायाल में अधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे, वहीं माता भुवनेश्वरी देवी एक गृहंणी थी। यहां आप स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन परिचय पढ़ सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 12 जनवरी 1863 को हुआ स्वामी विवेकानंद का जन्म।
  • स्वामी जी की जन्म जयंत को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • वह धर्म, दर्शन, वेद, साहित्य, पुराणों और उपनिषदों के ज्ञाता थे।

Swami Vivekananda, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय: उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। भारत की वैदिक परंपरा को वैश्विक पटल पर रखने वाले विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने पश्चिमी देशों के बड़ बड़े विद्वानों को बौना साबित कर भारत को विश्व गुरु के रूप में पुनर्स्थापित किया। उनका पूरा नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद को देश के सबसे महान सामाजिक नेताओं में से एक माना जाता है, वह धर्म, दर्शन, वेद, साहित्य, पुराणों और उपनिषदों के (Swami Vivekananda Biography) ज्ञाता थे। कम उम्र में ही उन्हें वेद, आध्यात्म और दर्शनशास्त्र का अनुभव हो गया था।

भारतीय पुनर्जागरण के पुरोधा स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता (Swami Vivekananda Biography In Hindi) में हुआ। एक पारंपरिक परिवार में जन्में स्वामी विवेकानंद के पिता कलकत्ता उच्च न्यायाल में अधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे, वहीं माता भुवनेश्वरी देवी एक गृहंणी थी। परिवार के धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के प्रभाव से स्वामी विवेकानंद के मन में धर्म को लेकर काफी श्रद्धा (Swami Vivekananda Jayanti) भाव था। प्रत्येक वर्ष स्वामी जी की जन्म जयंत को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

End of Feed