Summer Hairstyle: गर्मियों में ऐसे संवारे अपने बाल, लुक लगेगा एकदम स्टाइलिश तो नहीं झेलनी पड़ेगी गर्मी की मार

Summer Hairstyle (गर्मियों में कैसी हेयरस्टाइल बनाएं): गर्मियों में बालों को सवांरना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आपके बाल लंबे हैं या छोटे आपके लिए गर्मी से बचने के लिए ये वाली हेयरस्टाइल्स एकदम ही बेस्ट हो सकती हैं। गर्ल्स देखें 3 तरह की बेस्ट हेयरस्टाइल्स जो गर्मी में स्टाइलिश लुक देंगी और ऐसे बाल बनाकर गर्मी भी नहीं लगेगी।

Summer Hairstyle (गर्मियों में कैसी हेयरस्टाइल बनाएं): गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान और पसीने के कारण बालों को मेंटेन करना काफी मुश्किल हो जाता है। खासतौर से तब जब आपको कहीं बाहर धूप में जाना होता है, शादी से लेकर ऑफिस तक में भी अच्छे से बाल संवारकर जाना ही पड़ते हैं। ऐसे में सही हेयरस्टाइल चुनकर न सिर्फ आप खुद को ठंडा रख सकते हैं, बल्कि स्टाइलिश भी दिख सकते हैं। ऐसे में गर्ल्स यहां यहां जानिए गर्मियों के लिए 3 बेस्ट हेयरस्टाइल्स जो आपको रखेंगी कूल और ट्रेंडी। यही नहीं इन हेयरस्टाइल्स को बनाना आसान भी है और इनमें कम समय भी लगेगा।

गर्मियों के लिए बेस्ट हेयरस्टाइल

हाई पोनीटेल – एलिगेंट और प्रैक्टिकल

सबसे सिंपल और क्लासिक लुक चाहिए, तो आपके लिए गर्मियों में हाई पोनीटेल वाला हेयरस्टाइल एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ये वाला हेयरस्टाइल न सिर्फ आपके चेहरे को ओपन लुक देगा, बल्कि बालों को गर्दन से दूर रखकर पसीने से भी बचाएगा। इसे और ट्रेंडी बनाने के लिए पोनीटेल के साथ थोड़ा बैंग्स या फ्रंट हेयर लूज छोड़ सकते हैं। ये स्टाइल कैजुअल और फॉर्मल दोनों लुक्स के लिए बेस्ट है। हाई पोनीटेल में ही आप बबल पोनीटेल लुक भी ट्राई कर सकती हैं, इन दिनों काफी पॉपुलर है और आपको गर्मी से भी छुट्टी दिलाएगी।

End of Feed