Summer Hair Care Tips: गर्मियों में बालों की करना चाहते हैं देखभाल, फॉलो करें ये टिप्स, बाल रहेंगे हेल्दी

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 28, 2023, 04:50 PM IST

गर्मियों में स्किन के साथ साथ बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। तपती धूप और पसीने की वजह से बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। गर्मी में बालों की देखभाल कर पाना काफी मुश्किल होता है।

Summer Hair Care Tips: गर्मियों में स्किन के साथ साथ बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। तपती धूप और पसीने की वजह से बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। गर्मी में बालों की देखभाल कर पाना काफी मुश्किल होता है। घने, चमकदार और मजबूत बाल की चाहत तो हर कोई रखता है लेकिन झड़ते बाल की वजह से वो चाहतें अधूरी रह जाती है। बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार मन चाहा रिजल्ट ना मिलने पर काफी निराशा होती है। धूप, प्रदूषण, गंदगी और गलत खान-पान की वजह से बालों का बेजान होना परेशानी की वजह बन सकता है। ऐसे में बालों की देखभाल करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे बाल हेल्दी रहेंगे और साथ ही बेजान होकर नहीं टूटेंगे।

Untitled design

गर्मियों में बालों का ऐसे रखे ध्यान (Source:istock)

ऐसे रखने बालों का खास ख्याल

बालों को कवर करें

गर्मी के मौसम में तेज धूप से बालों को बचाने के लिए उसे कवर करें। बालों को डैमेज से बचाने के लिए स्टोल, कैप या छतरी से कवर कर सकते हैं।

बालों को नियमित रूप से ट्रिम करवाएं

हेल्दी बालों के लिए नियमित रूप से ट्रिम करवाना बेहद जरूरी है। ऐसे में समय समय पर बालों को ट्रिम करवाएं। इससे दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलेगा।

बालों को साफ रखें

गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से बाल गंदे हो जाते है। इसलिए बालों को साफ रखना बेहद जरूरी है। गंदे बालों में डैंड्रफ होने की संभावना ज्यादा होती है।

बालों को धोने से पहले तेल लगाएं

बालों की देखभाल के लिए तेल बेहद जरूरी है। बालों के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में नहाने से पहले बालों की तेल से मालिश करना ना भूलें। इससे आपके बाल को अच्छी नमी बनी रहेगी।

End of Feed