तपती गर्मी में लू के दौरान BP के मरीज किन गलतियों से बचें, कैसे रखें सेहत का ख्याल, डॉक्टर से लें जरूरी टिप्स

Summer Care Tips For High BP Patient: तपती गर्मी और लू हाई बीपी मरीजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यहां डॉक्टर से जानिए गर्मियों में BP कंट्रोल रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के आसान टिप्स।

Summer Care Tips For High BP Patient: गर्मी का मौसम आते ही शरीर पर उसका असर दिखना शुरू हो जाता है, लेकिन जिन लोगों को हाई बीपी की दिक्कत होती है, उनके लिए तपती गर्मी खासकर हीटवेव यानी लू परेशानी और बढ़ा सकती है। तेज धूप, लगातार पसीना आना और शरीर में पानी की कमी कई बार ब्लड प्रेशर को बिगाड़ सकती है। कई लोग इसे सिर्फ गर्मी की थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसका असर दिल और दिमाग दोनों पर पड़ सकता है। खासकर ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम की कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉक्टर दिक्षा गोयल कहती हैं कि गर्मियों में हाई बीपी मरीजों (High BP Patient) को अपनी रोजमर्रा की आदतों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। सही खानपान, पर्याप्त पानी और समय पर दवा लेने जैसी छोटी-छोटी बातें शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करती हैं। आइए डॉक्टर से ही जानते हैं गर्मी में बीपी मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Summer Care Tips For High BP Patient To Control Blood Pressure

डॉक्टर से जानिए लू के दौरान BP के मरीज किन गलतियों से बचें, कैसे रखें सेहत का ख्याल

शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें

गर्मियों में सबसे ज्यादा खतरा डिहाइड्रेशन का रहता है। तेज गर्मी में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे पानी और जरूरी मिनरल्स कम होने लगते हैं। डॉ. दिक्षा गोयल के मुताबिक जब शरीर में पानी कम होता है तो खून का फ्लो भी प्रभावित हो सकता है और इससे बीपी पर असर पड़ता है। इसलिए पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना जरूरी है। कई लोग सिर्फ प्यास लगने पर पानी पीते हैं, लेकिन गर्मियों में ऐसा करना सही नहीं माना जाता।

End of Feed