विख्यात इतिहासकार प्रो. सुमित सरकार का 87 वर्ष की आयु में निधन, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

सुमित सरकार को 2003 में सरित चटर्जी स्मृति पुरस्कार और 2004 में 'रवींद्र पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।

भारत के प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर सुमित सरकार का 13 अगस्त को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित सुमित सरकार ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी तनिका सरकार भी एक प्रसिद्ध इतिहासकार हैं और उनके बेटे आदित्य सरकार ब्रिटेन की वारविक यूनिवर्सिटी में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

Sumit Sarkar

प्रख्यात इतिहासकार सुमित सरकार का निधन (Photo: Manoj Jha/X)

1939 में प्रसिद्ध इतिहासकार सुशोभन सरकार के घर जन्मे सुमित सरकार ने प्रेसीडेंसी कॉलेज और कलकत्ता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। बर्दवान विश्वविद्यालय में पढ़ाने के बाद, उन्होंने 1974 से 2004 तक दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर के रूप में अपना सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया और बाद में प्रोफेसर एमेरिटस रहे।

End of Feed