Sudha Murthy Motivational in Hindi: मुश्किल घड़ी में बहुत काम आएगी Sudha Murthy की ये बातें, मिल जाएगी सफलता

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2025, 06:11 AM IST

Sudha Murthy Motivational in Hindi: सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका, लेखिका और समाजसेविका हैं। वह इंफोसिस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष हैं। वो अपनी बातों से अक्सर युवाओं को मोटिवेट करती रहती हैं। ऐसे में यहां उनके कुछ अनमोल विचार हम लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।

Sudha Murthy Motivational in Hindi: सुधा मूर्ति का जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक के शिगगांव में हुआ था। उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान में एम.टेक किया है और भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी TATA इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी (TELCO) में नियुक्त होने वाली पहली महिला इंजीनियर थीं। वह इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की जानी मानी लेखिका हैं। उन्होंने उपन्यास, गैर-फिक्शनसमेत कई किताबें लिखी हैं। उनकी कुछ फेमस किताबों में "वाइज़ एंड अदरवाइज़" (Wise and Otherwise), "हाउ आई टॉट माई ग्रैंडमदर टू रीड" (How I Taught My Grandmother to Read), "थ्री थाउजेंड स्टिचेस" (Three Thousand Stitches), और "डॉलर बहू" (Dollar Bahu) शामिल हैं। सुधा मूर्ति लेखिका होने के साथ साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वो अपनी बातों से अक्सर लोगों को मोटिवेट करने का काम करती हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।

Sudha Murthy Motivational in Hindi

Sudha Murthy Motivational in Hindi - सुधा मूर्ति के प्रेरक विचार

Sudha Murthy Motivational in Hindi

1. फेल होने से कभी नहीं डरें, हारना या फेल होना सीखने और आगे बढ़ने का ही हिस्सा है। जितना ज्यादा आप फेल होंगे, उतना ज्यादा अपनी गलतियों से सीखेंगे और बेहतर बनेंगे।

End of Feed