जब भारत में तंदूरी चिकन से पड़ा सोनिया गांधी का पाला, पहली बार खाया तो ऐसी हो गई थी हालत

Belonging: A Journey of love सोनिया गांधी के जीवन के हर उस पहलू से पर्दा उठाती है, जिसे देश ने बहुत करीब से देखा है लेकिन जिसके पीछे की असली कहानी कोई नहीं जानता था।

Sonia Gandhi Autobiography: जब एक विदेशी लड़की भारत की बहू बनी, तो उसके लिए यहां का रंग-ढंग, पहनावे का तरीका और तीखा चटपटा खाना अपनाना किसी रोमांचक सफर से कम नहीं था। कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) इन दिनों सुर्खियों में है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी के उन शुरुआती दिनों के मजेदार और दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं, जब वे पूरी तरह विदेशी थीं और धीरे-धीरे 'हिंदुस्तान' उनके दिल में बसता चला गया।

Sonia Gandhi Book

सोनिया गांधी की आत्मकथा पब्लिश होने के साथ ही चर्चा में है (Photo: AICC)

जब तंदूरी चिकन ने लगा दी थी मुंह में आग!

प्यार की खातिर इटली से भारत आईं सोनिया गांधी के लिए यहां का खाना किसी अजूबे से कम नहीं था। जब उन्होंने पहली बार अपने होने वाले पति राजीव गांधी के साथ इंडियन फूड ट्राई किया, तो उनका पाला 'तंदूरी चिकन' से पड़ा। किताब के मुताबिक, वह गहरे लाल रंग का, हल्का भुना हुआ और मसालों से भरपूर था। जैसे ही सोनिया ने उसका पहला बाइट लिया, उनके मुंह में मानो आग सी लग गई। वह तीखापन उनके लिए बिल्कुल नया था।

End of Feed