Smriti Irani Advice For Women: मेहनत कीजिए, मगर अपनी बात और अपने हक के लिए खड़े होना भी सीखिए

Smriti Irani Advice For Women: स्मृति ईरानी ने महिलाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। एक इवेंट में उन्होंने कहा कि लेडीज को पूरी लगन से काम करने के साथ ही कार्यस्थल पर समझदारी के साथ अपने अधिकारों के लिए भी खड़े होने की सीख दी।

Smriti Irani Advice For Women: महिलाओं से अक्सर एक साथ कई तरह की उम्मीदें की जाती हैं। वे मेहनती हों, लेकिन बहुत महत्वाकांक्षी न दिखें। आत्मविश्वास के साथ बोलें, मगर उनकी आवाज किसी को तेज न लगे। नेतृत्व करें, लेकिन सख्त फैसले लेते समय भी सबको खुश रखें। यही वजह है कि कार्यस्थल पर महिलाओं को केवल अपना काम साबित नहीं करना पड़ता, बल्कि अपने व्यवहार को लेकर बनी धारणाओं से भी जूझना पड़ता है।

smriti irani

महिलाओं के लिए स्मृति ईरानी की सलाह

पुरुष का सख्त रवैया अक्सर नेतृत्व क्षमता माना जाता है। वहीं कोई महिला उतनी ही स्पष्टता से अपनी बात रखे तो उसे घमंडी, आक्रामक या मुश्किल स्वभाव का बताया जा सकता है। इंडिया ग्लोबल फोरम में स्मृति ईरानी ने इसी दोहरे पैमाने पर बेबाकी से बात की।

End of Feed