स्लोवाक लीडर को भाया ठेकुआ का स्वाद, आखिर क्यों हफ्तों तक खराब नहीं होती ये बिहारी 'कुकीज'

पहले जब लंबे सफर के लिए पैकेज्ड फूड आइटम नहीं थे, तब लोग सफर में ठेकुआ लेकर चलते थे। यह न तो जल्दी खराब होता था और न ही इसे रखने के लिए किसी खास तामझाम की जरूरत होती।

बिहार का ठेकुआ एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड रासी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे ठेकुआ चखते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्लोवाकिया दौरे पर ये ठेकुआ उन्हें भेंट किया था। रासी ने लिखा कि बिहार की यह पारंपरिक मिठाई उन्हें बेहद पसंद आई। इसके बाद एक बार फिर लोगों के बीच यह सवाल चर्चा में आ गया कि आखिर ऐसा क्या खास है इस साधारण दिखने वाले ठेकुए में, जो हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है।

Slovakia leader Thekua PM MOdi Gift

क्या हुआ जब स्लोवाकिया के बड़े नेता ने पहली बार चखा ठेकुआ। (Photo: Screen Shot)

सबसे पहले ये जानना चाहिए कि ठेकुआ केवल एक मिठाई नहीं, बिहार की संस्कृति, आस्था और पारिवारिक परंपराओं का अहम हिस्सा है। खास बात यह है कि यह बिना फ्रिज के भी कई हफ्तों तक सुरक्षित रह सकता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।

End of Feed