Dhanteras Rangoli Design 2023: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली आने में बहुत कम ही दिन बचा हुआ है। दिवाली से दो दिन पहले घनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लोग घरों और दुकानों में रंगोली भी बनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर और दुकान की सजावट करने से मां लक्षमी की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही सुख-समृधि भी बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस के मौके पर रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो इन डिजाइन्स को ट्राय कर सकती हैं।
Dhanteras Rangoli Design 2023
फूल रंगोली डिजाइन
धनतेरस के मौके पर आप घर के आंगना और दुकान में सिंपल रंगोली बना सकते हैं। फूल से बनी रंगोली बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप गुलाब, कमल और चांदनी के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए पत्ते को घेरते हुए फूलों को गोल गोल सजाएं।
आम की पत्तियों वाली रंगोली
ये रंगोली बनाना भी बेहद आसान है। इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले फूलों की पंखुड़ियों को तोड़कर अलग-अलग रख लें। फिर को डिजाइन से सजा लें। गुलाब की पंखुड़ी से आउटलाइन बनाने के बाद बीच-बीच में गेंदे का फूल लगाएं। आखिर में आम के पत्तों के डिजाइन को डेकोरेट करें।
गोल रंगोली डिजाइन
धनतेरस के मौके पर आप गोल रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले डिजाइन का आउटलाइन बना लें। इसके बाद इसे गुलाब और गेंदे के फूलों से सजाएं। फिर गेंदे के फूल, कमल और गुलाब के फूलों से डिजाइन को पूरा करने के लिए गोल राउंड बनाएं।
