Shimla Street Foods: शिमला के जायकों में है अलग सा स्वाद, जरूर टेस्ट करें ये टेस्टी फूड्स

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 28, 2023, 02:26 PM IST

हिमाचल प्रदेश भारत के प्रमुख और सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। जब भी हम हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान करते हैं तो हमारे दिमाग सबसे पहले शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशन का नाम आता है।

Shimla Street Foods: हिमाचल प्रदेश भारत के प्रमुख और सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। जब भी हम हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान करते हैं तो हमारे दिमाग सबसे पहले शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशन का नाम आता है। शिमला टूरिस्टों का काफी लोकप्रिय पर्यटक स्थल माना जाता है। सर्दियों के मौसम में हर साल भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। शिमला घूमने के लिहाज से जितना खूबसूरत हिल स्टेशन है उससे कहीं ज्यादा यहां के खानों में स्वाद है। शिमला के खानों में अलग ही जायका चखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी शिमला घूमने जा रहे हैं तो इन चीजों को जरूर चखें।

Untitled design

ये हैं हिमाचल प्रदेश के फेमस फूड्स (Source:istock)

हिमाचल प्रदेश के फेमस फूड्स

माद्रा (Madra)

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा ज़िले में आप इस जायके का स्वाद चख सकते हैं। इस पकवान को भिगोए हुए छोले या चने से बनाया जाता है। लौंग, दालचीनी, इलायची, जीरा, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर जैसे विभिन्न मसालों का इस्तेमाल कर इस व्यंजन को बनाया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

End of Feed