Sheer Khurma Recipe: ईद पर खास बनती है शीर खुरमा, जानें इसकी आसान और सटीक रेसिपी हिंदी में

Sheer Khurma Recipe In Hindi: ईद के मौके पर मेहमानों का मुंह मीठा कराने का रिवाज है। इस खास मौके पर शीर खुरमा जरूर बनता है। शीर खुरमा वैसे तो बनाना काफी आसान है लेकिन सही तरीके से बनाने पर इसका स्वाद और खिलकर आता है। यहां से आप शीर खुरमा की रेसिपी देख सकते हैं-

Sheer Khurma Recipe In Hindi: ईद के दिन नजदीक हैं और हर घर में इसकी तैयारियां चल रही हैं। इस खास मौके पर लोग एक से बढ़कर एक कपड़े पहनते हैं। इतना ही नहीं, घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। खासतौर से घर में शीर खुरमा जरूर बनता है। शीर को फारसी जुबान में दूध और खुरमा को खजूर कहा जाता है। ये एक खास तरह का पकवान है, जो स्वाद में नंबर 1 होता है। अगर आप भी ईद के लिए शीर खुरमा बनाना चाहते हैं तो आप यहां से इसकी रेसिपी देख सकते हैं-

sheer khurma recipe in hindi

शीर खुरमा बनाने की सामग्री-

1. बादाम- 10 से 12 भिगोए हुए

2. पिस्ता- 10 से 12 भिगोए हुए

3. खजूर- 4 से 6 सुखे

4. काजू- 2 चम्मच

5. किशमिश- 2 चम्मच

6. चिरौंजी- 2 चम्मच

7. घी- 2 चम्मच

8. दूध- 1 लीटर

9. सेवईयां- आधा कप

10. चीनी- 1 कप

11. इलायची पाउडर- आधा चम्मच

12. केशर- कुछ धागे

शीर खुरमा बनाने की विधि-

शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले गहरे तले के एक पैन में दूध गर्म करें। इसे तबतक उबालें जबतक ये गाढ़ी न हो जाए। आपको इस दूध को बार-बार चलाते भी रहने है, इससे आपका शीर खुरमा गाढ़ा और मलाईदार होगा।

End of Feed