Shani Trayodashi 2022: शनि त्रयोदशी के दिन करें ये 4 काम, साढ़े साती-ढैय्या से मिलेगा छुटकारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:47 PM IST

Shani Trayodashi ke upay: 05 नवंबर को शनि त्रयोदशी पड़ रही है। इस दिन शनि देव की पूजा, उपासना बहुत ही फलदायी मानी जाती है। आइए आपको शनि त्रयोदशी के उन उपायों के बारे में बताते हैं, जो शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव कम कर देते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
05 नवंबर को शनि त्रयोदशी

शनि त्रयोदशी पर शनि देव की पूजा से होगा लाभ

इस दिन 5 विशेष उपाय दिलाएंगे ढैय्या और साढ़े साती से राहत


Shani Trayodashi 2022: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शनिवार, 05 नवंबर को मनाई जाएगी। शनि त्रयोदशी शनि देव की उपासना का सबसे उत्तम दिन मानी जाती है। शनि त्रयोदशी के दिन बहुत सारे लोग उपवास भी करते हैं। कहते हैं कि इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना करने से जीवन में जोखिम और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। यदि किसी इंसान की कुंडली में शनि दोष लगा हुआ है तब भी यह व्रत बहुत फलदायी माना जाता है। आइए आज आपको शनि त्रयोदशी के 4 ऐसे उपाय बताते हैं, जिन्हें अपनाकर ढैय्या और साढ़े साती का प्रभाव कम किया जा सकता है।

Shani Triyodoshi 2022

शनि त्रयोदशी पर करें ये 4 काम

साढ़े साती ढैय्या से छुटकारा पाने के उपाय

सरसों के तेल का चमत्कार

शनि की साढ़े साती से छुटकारा पाने के शनि त्रयोदशी के दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। शनि देव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें और उनसे जीवन में सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें। इस दिन सरसों के तेल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

End of Feed