रहस्यों से भरा है हैदराबाद का गोलकोंडा किला, जानें इसकी अनोखी खूबियों के बारे में

  • Authored by: सौरव अनंता
  • Updated Nov 26, 2022, 01:47 PM IST

दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित एक शहर है, जिसको हम सब हैदराबाद के नाम से जानते हैं, इसी हैदराबाद में एक प्राचीन किला है, जिसका नाम गोलकोंडा फोर्ट है, आज हम आपको गोलकोंडा किले का पूरा इतिहास बताएंगे, साथ ही आपको बताएंगे कि आखिर भारत में इतना प्रसिद्ध क्यों हैदराबाद का गोलकोंडा किला।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजब-गजब रहस्यों से भरा है गोलकोंडा किला
  • प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है गोलकोंडा फोर्ट
  • यहीं से मिला था दुनिया का सबसे कीमती हीरा

प्राचीन काल से ही भारत किलों और स्मारकों का देश माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे देश में अंग्रेजों से पहले अलग-अलग इलाकों में कई राजा राज किया करते थे, इस दौरान उन्होंने कई किले बनवाए थे, इसीलिए आज हम आपको एक ऐसे किले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी रहस्यों से भरा हैं, और इस किले का नाम है गोलकोंडा फोर्ट।

golconda fort

हैदराबाद के गोलकोंडा किले का पूरा सच

क्या है इतिहास

दरअसल गोलकोंडा किले का निर्माण वारंगल के राजा ने 14वीं शताब्दी में कराया था, ये किला ग्रैनाइट की एक पहाड़ी पर बना है, जिसमें कुल आठ दरवाजे हैं, यह किला पत्थर की तीन मील लंबी मजबूत दीवार से घिरा है। ये किला देश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील हुसैन सागर से लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इस किले का निर्माण कार्य 1600 के दशक में पूरा हुआ था, लेकिन इसे बनाने की शुरुआत 13वीं शताब्दी में ही शुरू कर दी गई थी।

End of Feed