Sawan Ke Pahle Somvar Ki Harik Shubhkamnaye: सावन का महीना भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है। सावन महीने का पहला सोमवार आज यानी 14 जुलाई को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर शिव भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंह पर जलाभिषेक करते हैं। सावन के पहले सोमवार को धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर शिव भक्त अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स फोटोज शेयर कर सकते हैं।
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo: Canva)
Sawan Ke Pahle Somvar Ki Hardik Shubhkamnaye - सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
1) भोले के नाम से चलता है,
सावन का ये महीना प्यारा।
हर सोमवार मन में लाना,
श्रद्धा-भक्ति का उजियारा।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
हैप्पी सावन सोमवरा (Photo: Canva)
2) गुरुओं के भी हैं गुरु, शिव हैं मूलाधार
मन वांछित पूरित करें, शिव की शक्ति अपार
शिव आत्मा के अधीश्वर, शिव ऊर्जा के मूल
शिव परात्पर ब्रह्म हैं, शिव हैं जगत आधार
सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं
3) करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन सोमवार की बधाई (Photo: Canva)
4) कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
5) मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन का त्योहार।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
6) ना चाहत है सोने की,
ना मांगू चांदी का हार,
भोले बस इतना वरदान दे,
तेरे नाम से रोशन हो मेरा संसार।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
7)हर-हर महादेव के नारे से,
गूंजे ये सावन का समां।
भक्ति में डूबा हर दिल कहे,
भोलेनाथ तुम रहो हमारे संग सदा।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
हैप्पी सावन सोमवार (Photo: AI)
8) समय की चाल है
शिव अपने भक्तों की ढाल है
पल में बदल दे जो सृष्टि को
वो महाकाल है
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
9) त्रिशूल धारी, डमरू वाले,
भोले तेरे भजन निराले।
हर दिल में बस जाए तू,
भक्तों को गले लगा ले।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo: Canva)
10) सावन की बारिश में भीगती है धरती,
और भक्तों की आंखों में श्रद्धा झरती।
भोले की भक्ति में सब कुछ भुला देते हैं,
हर सोमवार दिल से उन्हें बुला लेते हैं।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
