लाइफस्टाइल

Sawan Shayari in Hindi: सावन को और भी हरा बना देंगे ये लाजवाब शेर, देखें सावन की शायरी हिंदी में, रिमझिम सावन शायरी

Sawan Shayari in Hindi, Rimjhim Sawan Shayari: सावन का महीने बेहद खास माना गया है। इस मौसम की बात ही कुछ और है। सावन की खूबसूरती को बयां करते हुए देश दुनिया के दिग्गज शायरों ने ना जाने कितनी ही कालजयी नज्में लिखी हैं। सावन की शुरुआत के साथ ही आप इन शायरी को अपनों को भी भेज सकते हैं।

Image

Sawan Shayari in Hindi

Sawan Shayari, Quotes in Hindi: आज से सावन का महीना आ गया है। इस बार सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही खत्म भी हो रहा है। वैसे भी सावन में सोमवार का बड़ा महत्व होता है। इस कारण से साल 2024 का सावन और भी ज्यादा खास हो गया है। सावन से पहले ही मानसून में बारिश की बूंदों ने धरती को अपने रंग में रंग लिया है। हालांकि सावन की बरसात लोगों के मन में कई तरह के जज्बात पैदा करता है। कुछ अपने जज्बात बता पाते हैं तो कुछ के जज्बात उनके अंदर ही बेचैन रहते हैं। सावन के महीने में इश्क भी जवां होता है। सावन के मौसम को बयां करने के लिए देश दुनिया के दिग्गज शायरों ने ना जाने कितनी ही कालजयी नज्में लिखी हैं। सावन की इन शायरी को आप अपनों को भी भेज सकते हैं। आइए डालते हैं सावन पर लिखे चंद चर्चित शेरों में पर एक नजर:

Sawan Shayari in Hindi: सावन शायरी 2 लाइन | बरसात शायरी | रिमझिम सावन शायरी

सावन एक महीने 'क़ैसर' आँसू जीवन भर

इन आँखों के आगे बादल बे-औक़ात लगे

- क़ैसर-उल जाफ़री

हो लेने दो बारिश हम भी रो लेंगे

दिल में हैं कुछ ज़ख़्म पुराने धो लेंगे

- सदार आसिफ़

Sawan Quotes in Hindi

रहती है शब-ओ-रोज़ में बारिश सी तिरी याद

ख़्वाबों में उतर जाती हैं घनघोर सी आँखें

- अफ़ज़ाल नवेद

कल तिरे एहसास की बारिश तले

मेरा सूना-पन नहाया देर तक

- नीना सहर

Best Sawan Quotes

नफ़स नफ़स पे यहाँ रहमतों की बारिश है

है बद-नसीब जिसे ज़िंदगी न रास आई

- पयाम फ़तेहपुरी

सावन की इस रिम-झिम में

भीग रहा है तन्हा चाँद

- इंद्र सराज़ी

पड़े हैं नफ़रत के बीच दिल में बरस रहा है लहू का सावन

हरी-भरी हैं सरों की फ़सलें बदन पे ज़ख़्मों के गुल खिले हैं

- हारून फ़राज़

ये हुस्न-ए-नौ-बहार ये सावन की बदलियाँ

पीना है फ़र्ज़ और न पीना हराम आज

- अज्ञात

Sawan Poetry in Hindi

रुकी रुकी सी है बरसात ख़ुश्क है सावन

ये और बात कि मौसम यही नुमू का है

- जुनैद हज़ीं लारी

बारिश शराब-ए-अर्श है ये सोच कर 'अदम'

बारिश के सब हुरूफ़ को उल्टा के पी गया

- अब्दुल हमीद अदम

Sawan Shayari 2 line

मैं चुप कराता हूँ हर शब उमडती बारिश को

मगर ये रोज़ गई बात छेड़ देती है

- गुलज़ार

याद आई वो पहली बारिश

जब तुझे एक नज़र देखा था

- नासिर काज़मी

बरसात का बादल तो दीवाना है क्या जाने

किस राह से बचना है किस छत को भिगोना है

- निदा फ़ाज़ली

Sawan Ki Shayari

हम से पूछो मिज़ाज बारिश का

हम जो कच्चे मकान वाले हैं

- अशफ़ाक़ अंजुम

बरस रही थी बारिश बाहर

और वो भीग रहा था मुझ में

- नज़ीर क़ैसर

Rimjhim Sawan Shayari

वो तिरे नसीब की बारिशें किसी और छत पे बरस गईं

दिल-ए-बे-ख़बर मिरी बात सुन उसे भूल जा उसे भूल जा

- अमजद इस्लाम अमजद

अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई

मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई

- गोपालदास नीरज

हम आसा करते हैं कि सावन पर लिखे ये मशहूर सेर आपको जरूर पसंद आए होंगे। अगर शायरों के इन अमर अल्फाजों ने आपके दिल में सावन की सोंधी खुशबू जगाई हो तो आप इन्हें अपनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article