लाइफस्टाइल

Happy Sawan 2024 Hindi Wishes: इन लाजवाब विशेज इमेजेस, कोट्स के जरिए दें सावन की हार्दिक शुभकामनाएं, देखें सावन के शुभकामना संदेश हिंदी में

Happy Sawan 2024 Wishes, Sawan Ki Hardik Shubhkamnaye: पवित्र श्रावण मास आज से लग गया है। दुनिया भर में हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए इस सावन माह का खास महत्व। इस बार सावन में पांच सोमवार हैं। सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही खत्म होने के कारण इस साल का सावन और भी ज्यादा खास हो गया है।

Image

Happy Sawan 2024 Wishes in Hindi

Happy Sawan 2024 Wishes Quotes, Images, Status, Messages: देवों के देव महादेव शिव को ना जाने कितने ही नामों से जाना जाता है। लोग प्यार से अपने अराध्य को अलग-अलग नाम देते हैं। कोई उन्हें भोलेनाथ कहता है तो कोई शंकर तो कोई महादेव कहता है। करोड़ों हिंदुओं की सृष्टि के रचयिता महादेव में बड़ी आस्था है। भगवान शंकर को सावन मास काफी प्रिय है। इसी कारण से महादेव के भक्तों के लिए सावन का पवित्र महीना बेहद खास होता है। मान्यता है कि इस इस श्रावण मास में पूरे विधि विधान से भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण भी होता है।

हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व इसलिए भी है कि पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी मास में भगवान शंकर ने मां पार्वती से विवाह रचा अपने ससुराल का विचरण किया था। ससुराल में भगवान शंकर का भव्य स्वागत व जलाभिषेक किया गया था। इसी लिए सावन के महीने में भोले नाथ के जलाभिषेक का भी महत्व है।

इस वर्ष सावन का महीना बेहद खास है। दरअसल इस बार श्रावण मास सोमवार से शुरू हो रहा है और सोमवार को ही खत्म भी हो रहा है। सावन के इस पवित्र महीने के आगमन पर हर हिंदू काफी प्रफुल्लित होता है। वे एक दूसरे को सावन मास के शुरुआत की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपनों को सावन के शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें सावन मास के लिए भोलेनाथ के ऊक्तिमय और शानदार विशेज, इमेज, कोट्स, शायरी, फोटोज, स्टेटस और वॉलपेपर्स:

Happy Sawan 2024 Wishes, images, quotes, status, messages, photos, GIF Pics

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय

नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Sawan Wishes In Hindi

Happy Sawan Wishes In Hindi

Sawan Ki Shubhkamnaye In Hindi

एक पुष्प, एक बेलपत्र,

एक लोटा जल की धार,

कर दे सबका उद्धार।

Happy Sawan Shayari

ॐ नमः शिवाय

कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय.

तीन लोक नौ खंड में,

महाकाल से बड़ा न कोय..

जय श्री महाकाल

Happy Sawan 2024

Happy Sawan Wishes In Hindi

Happy Sawan Wishes In Hindi

Happy Sawan Shayari In Hindi

फिक्र क्या करूँ में चार दिन की ये जिंदगानी है,

जबतक मैं जिंदा हुँ महादेव

तेरी पूजा ही मेरी कहानी है

जय भोले… बम बम भोले…

साव मास की शुभकामनाएं

Happy Sawan 2024

Sawan Shayari In Hindi

तमाम रात नहाया था शहर बारिश में

वो रंग उतर ही गए जो उतरने वाले थे

Sawan Shayari

जो गुजरे इश्क में सावन सुहाने याद आते हैं,

तेरी जुल्फों के मुझको शामियाने याद आते हैं

Happy Sawan Wishes In Hindi

भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने नहीं पाया

Happy Sawan 2024 Wishes

जब सुकून नहीं मिलता दिखावे की बस्ती में,

तब खो जाता हूं में महाकाल की मस्ती में।

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

Sawan Mass Ki Hardik Shubhkamnaye In Hindi

शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,

शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,

आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें।

उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

Happy Sawan 2024

सावन मास 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं...

Happy Sawan Wishes In Hindi

Happy Sawan Wishes In Hindi

जटा टवी गलज्जल प्रवाह पावितस्थले गलेऽव लम्ब्यलम्बितां भुजङ्गतुङ्ग मालिकाम्‌।

डमड्डमड्डमड्डमन्निनाद वड्डमर्वयं चकारचण्डताण्डवं तनोतु नः शिव: शिवम्‌ ॥१॥

Happy Sawan 2024

Sawan Wishes In Hindi

जिंदगी जब महाकाल पर फिदा हो जाती है,

सारी मुश्किलें जीवन से जुदा हो जाती है।

ॐ नमः शिवाय सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Sawan 2024

Happy Sawan Wishes In Hindi

Happy Sawan Wishes In Hindi

सावन मास की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर व आपके परिवार पर सदैव बना रहे।

Happy Sawan 2024

Happy Sawan Quotes In Hindi

शिव की महिमा होती है अपरंपार,

जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार

चलो आओ जुड़ बैठे शिव के चरणों में,

मिल कर बांट लें हम भोले का यह प्यार

Happy Sawan 2024

हैसियत मेरी छोटी है

पर मन मेरा शिवाला है

करम तो मैं करता जाऊंगा

क्योकि साथ मेरे डमरूवाला है।

Happy Sawan 2024

Happy Sawan Images

Happy Sawan Images

Sawan Quotes In Hindi

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्||

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Sawan 2024

शिवजी के दरबार में, दुनिया बदल जाती है,

रहमत से हाथ की,लकीर बदल जाती हैलेता है

जो भी दिल से, शिवजी का नामएक पल में

उसकी,तकदीर बदल जाती है।

Happy Sawan 2024

Happy Sawan Messages In Hindi

मन छोड़ व्यर्थ की चिंता

तू शिव का नाम लिये जा

शिव अपना काम करेंगे

तू अपना काम किए जा

ऊँ: नम: शिवाय

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय

नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Sawan Wishes Images

सावन की बूंदों में झलकती है उसकी तस्वीर,

आज फिर भीग बैठे उसे पाने की चाहत में!

Happy Sawan 2024

Sawan Wishes Images

सावन-भादों साठ ही दिन हैं फिर वो रुत की बात कहाँ,

अपने अश्क मुसलसल बरसें अपनी-सी बरसात कहाँ।

Happy Sawan 2024

आशा करते हैं कि भोलेनाथ के प्रिय मास सावन के लिए ये शुभकामना संदेश, स्टेटस, वॉलपेपर और तस्वीरें आदि आपको पसंद आई होंगी। अदर आपको ये पसंद आईं तो आप अपनों को इन्हें भेजकर सावन और सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article