Sawan Hair Care Tips: क्या सावन में बाल कटाना चाहिए? सावन में इन तरीकों से रखें अपने बालों का ध्यान

Sawan Hair Care Tips: आज से सावन शुरू हो गया है। यदि आप भी सावन में अपने बाल नहीं कटवाते (Sawan me Bal kata sakte hain) हैं और दोमुंहे बालों और बालों के झड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो इन बताए गए उपायों से आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।

Hair Care Tips for Sawan in Hindi : सावन का पवित्र माह शुरू हो गया है। आज 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार (Sawan Somwar) है। हिंदू धर्म में इस श्रावण मास को काफी पवित्र माना गया है। यह पूरा महीना भगवान शंकर को समर्पित है। इसी माह में शिवभक्त कांवड़ यात्रा भी करते हैं। सावन में मांस, मदिरा, लहसुन प्याज खाने से मना क्या जाता है। इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं हैं। सावन में बाल कटवाना भी वर्जित है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों है।

Sawan Hair Cut

Kya Sawan me Baal Katwa Sakte hain

Kya Sawan Me Bal Katwa Sakte hain

श्रावण मास में बाल नहीं काटना एक धार्मिक मान्यता है, जिसका पालन सदियों से हिंदू धर्म में किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि सदियों पहले जब पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित उपकरण और कौशल का अभाव था तो ऐसे में बाल कटवाते समय चोट लगने या घाव होने का खतरा रहता था। सावन मास में बारिश बहुत होती थी। ऐसे में संक्रमण के जल्द ठीक नहीं होने की आशंका रहती थी। इस कारण सावन मास में बाल नहीं काटे जाते थे।

जैसा कि कई धार्मिक मान्यताओं के पीछे कुछ ना कुछ वैज्ञानिक और व्यवहारिक कारण होते हैं उसी प्रकार से सावन में बाल ना कटवाने के पीछे भी व्यवहारिक कारण छिपा है। हालांकि सावन में बालों का ध्यान रखने के तमाम टिप्स हैं जो आपके काम आ सकते हैं। जानिए सावन में कैसे रखें अपने बालों का ध्यान:

End of Feed