लाइफस्टाइल

Bholenath Ki Shayari: सावन महीने की शुरुआत होते ही शिव भक्तों को भेजें भोलेनाथ की ये शायरी, बनी रहेगी शिव शम्भू की कृपा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 22, 2024, 08:39 AM IST

Bholenath Ki Shayari: सावन का महीना 22 जुलाई यानी आज से शुरू हो गया है। ऐसे में सावन के शुरू होते ही शिव भक्तों को भेजें ये शायरी, कोट्स, मैसेज, फोटोज, वॉलपेपर।

Image

Bholenath Ki Shayari

Bholenath Ki Shayari: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस महीने में शिव भक्त कांवड़ यात्रा भी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। ऐसे में जब सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है तो शिव भक्तों को भेजें भोलेनाथ की ये शायरी,कोट्स, मैसेज, फोटोज।

Bholenath Ki Shayari in Hindi

1. शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,

शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,

शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,

शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।

हैप्पी सावन

Sawan Somvar Quotes

Sawan Somvar Quotes

2. शिव की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,

जो कभी किसी ने भी न पाया।

ॐ नमः शिवाय!

हैप्पी सावन 2024

3. एक पुष्प

एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

भोला कर दे सबका उद्धार!

हैप्पी सावन

Shivji ki Shayari in Hindi

4. तन की जाने

मन की जाने

जाने चित की चोरी

उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।

हैप्पी सावन 2024

Sawan Wishes in Hindi

Sawan Wishes in Hindi

5. ना पूछो मुझसे मेरी पहचान

मैं तो भस्मधारी हूं

भस्म से होता जिनका श्रृंगार

मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं!

हैप्पी सावन

6. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का

काल भी उसका क्या बिगाड़े

जो भक्त हो महाकाल का!

हैप्पी सावन

Shivratri shayari in hindi

7. अद्भुत भोले तेरी माया

अमरनाथ में डेरा जमाया

नीलकंठ में तेरा साया

तू ही मेरे दिल में समाया।

हैप्पी सावन

8. गरज उठे गगन सारा

समंदर छोड़े, अपना किनारा

हिल जाये जहान सारा

जब गूंजे महादेव का नारा।

हैप्पी सावन

SAWAN 2024

SAWAN 2024

9. मैंने तेरा नाम ले लेकर ही सारे काम किए हैं

लोग समझते हैं कि मैं किस्मत वाला हूं

पर असल में तो भोले मेरा सारा काम बनाता है।

हैप्पी सावन

10. हाथों की लकीरों से ज्यादा महादेव

के फैसले पर यकीन है,

वो जब जो करेंगे बहुत अच्छा करेंगे।

हैप्पी सावन

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article