लाइफस्टाइल

Sawan Hair Care Tips: क्या सावन में बाल कटाना चाहिए? सावन में इन तरीकों से रखें अपने बालों का ध्यान

Sawan Hair Care Tips: आज से सावन शुरू हो गया है। यदि आप भी सावन में अपने बाल नहीं कटवाते (Sawan me Bal kata sakte hain) हैं और दोमुंहे बालों और बालों के झड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो इन बताए गए उपायों से आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।

Image

Kya Sawan me Baal Katwa Sakte hain

Hair Care Tips for Sawan in Hindi : सावन का पवित्र माह शुरू हो गया है। आज 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार (Sawan Somwar) है। हिंदू धर्म में इस श्रावण मास को काफी पवित्र माना गया है। यह पूरा महीना भगवान शंकर को समर्पित है। इसी माह में शिवभक्त कांवड़ यात्रा भी करते हैं। सावन में मांस, मदिरा, लहसुन प्याज खाने से मना क्या जाता है। इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं हैं। सावन में बाल कटवाना भी वर्जित है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों है।

Kya Sawan Me Bal Katwa Sakte hain

श्रावण मास में बाल नहीं काटना एक धार्मिक मान्यता है, जिसका पालन सदियों से हिंदू धर्म में किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि सदियों पहले जब पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित उपकरण और कौशल का अभाव था तो ऐसे में बाल कटवाते समय चोट लगने या घाव होने का खतरा रहता था। सावन मास में बारिश बहुत होती थी। ऐसे में संक्रमण के जल्द ठीक नहीं होने की आशंका रहती थी। इस कारण सावन मास में बाल नहीं काटे जाते थे।

जैसा कि कई धार्मिक मान्यताओं के पीछे कुछ ना कुछ वैज्ञानिक और व्यवहारिक कारण होते हैं उसी प्रकार से सावन में बाल ना कटवाने के पीछे भी व्यवहारिक कारण छिपा है। हालांकि सावन में बालों का ध्यान रखने के तमाम टिप्स हैं जो आपके काम आ सकते हैं। जानिए सावन में कैसे रखें अपने बालों का ध्यान:

- बारिश में भीगने के बाद बालों धोएं और हवा से बालों को सुखाना न भूलें।

- बारिश के मौसम में नहाने से 15 मिनट पहले नारियल तेल जरूर लगाएं।

- बालों को घना बनाने के लिए प्रोटीन, विटामिन ई और हेल्दी फैट से भरपूर आहार लें।

- बालों को सुलझाने के लिए मोटे दांतों वाली लकड़ी की कंघी का प्रयोग करें, इसके उपयोग से बाल ज्यादा टूटते नहीं है।

- बारिश में हल्दी और नीम के हेयर मास्क का उपयोग करने से भी बाल सेहतमंद व सुरक्षित होते हैं।

तो सावन में यदि आप भी अपने बाल नहीं कटवाते हैं और दोमुंहे बालों और बालों के झड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो इन बताए गए उपायों से आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article