Sawan ke last Somwar ki shubhkamnaye: आज सावन का अंतिम सोमवार है। सावन का आखिरी सोमवार भगवान शिव की भक्ति और आस्था के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। सावन के पूरे महीने चलने वाली शिव आराधना का समापन भी इसी भाव के साथ होता है। भक्त सुबह स्नान कर व्रत रखते हैं और मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
सावन के आखिरी सोमवार के शुभकामना संदेश
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में शिव पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। आखिरी सोमवार पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है। यह दिन संयम, श्रद्धा और आत्मिक शांति का संदेश देता है। इस खास दिन पर आप अपनों को शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। यहां देखें भगवान शंकर के रंग में रंगे सावन के आखिरी सोमवार के कुछ बेहतरीन शुभाकामना संदेश:
1. क्रोध, लोभ और मोह से मिल जाएगी मुक्ति,
बोलो हर-हर महादेव, बोलो जय-जय बाबा बर्फानी।
सावन के आखिरी सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. हर सोमवार शिव को करें याद,
मिट जाए जीवन का हर विवाद,
भोले बाबा का वरदान मिले,
हर मन खुशी से मिले..
सावन के आखिरी सोमवार की बधाई
3. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी लाए खुशी की बहार,
मुबारक हो आपको सावन का आखिरी सोमवार।
4. सावन का ये अंतिम सोमवार,
लेकर आए आपके जीवन में प्यार अपंरपार..
Happy Sawan last monday
5. शिव की महिमा अपरंपार,
शिव करते सबका उद्धार,
उनकी कृपा हम सब पर सदा बनी रहे,
और भोलेशंकर हमारे जीवन में खुशी ही खुशी भर दें।
ओम नम: शिवाय!
6. शिव के चरणों में श्रद्धा हो अपार,
सावन लाए खुशियों की बहार,
सोमवार को करें उनका ध्यान,
मिट जाए हर जीवन के सब दुखों का नामों निशान..
सावन के आखिरी सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
7. शिव जी की शरण में है जो भी जाता,
सुख और खुशियां अपनी झोली में है पाता।
सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं!
8. भोले का नाम लें सुबह सुबह
हर सोमवार हो शिवमय,
सावन में मिले आशीर्वाद अपार,
हर ओर हो खुशियों की बहार..
सावन के अंतिम सोमवार की शुभकामनाएं!
9. डमरू की धुन सुन,
झूम उठे शिव का मन,
आज के दिन मिले आपको सुध समृद्धि,
खुशियों से भर जाए आपका जीवन
सावन 2026 के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं
10. उसने ही तो जगत बनाया है,
कण-कण में वही समाया है,
दुःख भी सुख सा ही बीतेगा,
सिर पे जब शिव शंकर का साया है।
सावन सोमवार की बधाई
11. शिव सत्य है,
शिव अनंत है,
शिव अनादि है,
शिव भगवंत है,
शिव ओंकार है,
शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है,
शिव भक्ति है,
आओ भगवान शिव का नमन करें,
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
सावन के अंतिम सोमवार की शुभकामनाएं!
12. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी लाए खुशी की बहार,
मुबारक हो आपको सावन का आखिरी सोमवार।
13. शिव की महिमा अपरंपार,
शिव करते सबका उद्धार,
उनकी कृपा हम सब पर सदा बनी रहे,
और भोलेशंकर हमारे जीवन में खुशी ही खुशी भर दें।
ओम नम: शिवाय!
सावन के अंतिम सोमवार की शुभकामनाएं!
14. बारिश की फुहारों में जब गूँजे डमरू की ध्वनि,
समझ जाना शिव आ गए अपने भक्तों के संग।
सावन का ये अंतिम सोमवार,
ले आए आपके जीवन में अनंत सुख-संपत्ति का भंडार
सावन के अंतिम सोमवार की शुभकामनाएं!
15. उसने ही तो जगत बनाया है,
कण-कण में वही समाया है,
दुःख भी सुख सा ही बीतेगा,
सर पे जब शिव शंकर का साया है।
सावन के आखिरी सोमवार की बधाई!
