Sawan 2025 Sweet Dishes Of Uttar Pradesh: सावन की हरियाली अभी से नजर आ रही है। चारों तरफ दुकानें सज रही हैं। सावन में घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं तो मिठाई की खूशबू भी लोगों का दिल जीत लेती है। सावन के महीने में कुछ खास तरह की मिठाइयां देखने को मिलती हैं। अब आपने राजस्थान और बिहार की मिठाइयां तो खाई ही होंगी। लेकिन इस सावन में आपको यूपी की मिठाई ट्राई करनी चाहिए। यूपी की मिठाइयों की बात ही अलग है। सावन में उत्तर प्रदेश में कुछ स्पेशन स्वीट्स मिलते हैं, जिनका स्वाद आपको जन्नत सा एहसास दे जाती है।
1) मालपुआ
मालपुआ बनाने के लिए एक बर्तन में आटा और सूजी को मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा दूध डालें और एक चिकना पेस्ट बना लें। अब इसे मलाई डालकर मिक्स करें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए ढककर रखें। अब एक दूसरे बर्तन में चाशनी तैयार कर लें। इस चाशनी में आप इलायची पाउडर और केसर जरूर डालें। अब एक एक नॉनस्टिक पैन लेंगे। अब इसमें घी डालकर गर्म करें, फिर इसमें तैयार किए गए आटे से छोटी पूरी के आकार में मालपुए बनाएं। जब मालपुए नीचे से सिक जाएं, तब इसे पलटें और दूसरी तरफ से भी सेकें। जब मालपुआ दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए, तब इसे कढ़ाई से बार निकाल लें। ध्यान रखें कि मालपुओं को हमेशा कम आंच पर ही पकाएं। मालपुओं के पकने के बाद अब इन्हें चाशनी में डाल दें। मालपुआ को चाशनी में डालने के 2 मिनट बाद मालपुओं को चाशनी से बाहर निकाल लें। आप देखेंगे कि चाशनी मालपुओं के अंदर तक पहुंच चुकी है और लीजिए तैयार है आपके गर्मागर्म मालपुए।
2) बालूशाही
बालूशाही बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल में मैदा छानकर डाल दीजिए। इसके साथ ही मैदे में चुटकी भर नमक जरूर डालें। ऐसा करने से आपकी बालूशाही में स्वाद आ जाएगा। अब आटे में बेकिंग पाउडर डालें और उसे मिला लें। साथ ही आधा कप घी डालकर सारी सामग्री को मिला लें। अब जरूरत के हिसाब से इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और आटे को मिला लें। ध्यान रखें कि आटे को अच्छी तरह से गूंथना नहीं है। इसे बस हल्के हाथों से जोड़ना है। दरअसल, बालूशाही में जो लेयर्स बनती हैं, वो तभी बनेंगी जब आप उसे गूंथकर नहीं, बल्कि जोड़कर बनाएंगी। आटा जब आप समेट लें तो इसके बाद इसे ढककर 15 मिनट के लिए सेट होने रख दें। अब दूसरी ओर चाशनी बनाने की तैयारी करें। एक पैन में 1 कप पानी डालें और उसमें चीनी डालकर उसे पहले करछी से हिलाते रहें। जब चीनी घुलने लगे तो उसमें थोड़ा सा फूड कलर डालकर 1-2 मिनट चलाएं। अगर आपके पास केसर है तो उसे भी डालें और साथ ही कूटी हुई इलायची (इलायची का पाउडर कैसे बनाएं) डालकर इसे तब तक पकाएं जब तक की आपकी चाशनी 1 तार की न बन जाए। एक बार चाशनी को चेक करके देख लें और इसे गैस से उतार लें। अब रेस्टिंग के लिए रखे आटे को लें। आप देखेंगी कि इसकी लेयर दिख रही होगी। आटे को ज्यादा गूंथे बिना इससे लोइयां लेकर हाथों में लेकर गोल-गोल बनाएं। अब इसे हथेली से हल्का-सा दबाएं। एक बेलनी लें और इसे बीच से आर-पार छेद कर लें।
इस तरह सारे आटे से इसी तरह बॉल्स बनाकर रख लें। इस आटे से कम से कम 18-20 बालूशाही बन जाएंगी। इसके बाद एक कढ़ाही में तलने के लिए घी या तेल डालें और धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो। इस तेल में धीरे-धीरे सारे बालूशाही डालें और जब उनमें बबल बनने लगें और वो ऊपर की ओर आने लगे तो आंच को मीडियम कर लें। जब बालूशाही नीचे से सुनहरी होने लगे तो आंच फिर से धीमी करके इसे दूसरी तरफ से भी पकाएं। इसी तरह से सुनहरा भूरा होने तक इसे दोनों तरफ से तलकर निकाल लें। अगर आपकी चाशनी ठंडी हो गई है तो इसे थोड़ा सा गर्म करें। अब इसमें बालूशाही डालें और दोनों तरफ से 2-3 मिनट के लिए डुबोकर रखें। बालूशाही तैयार है।
3) फेनी
फेनी बनाने के लिए सबसे पहले फेनी को तोड़ लें, तो एक पैन में 1 लीटर दूध को गर्म करने के लिए रख दें और जब एक उबाल आ जाए तो हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। इस दौरान हम फेनी को भून लेते हैं। इसके लिए एक दूसरे पैन में 3 चम्मच देशी घी को गर्म करें और इलायची का तड़का लगाएं। जब खुशबू आने लगे तो फेनी डालकर लगातार चलाते हुए भून लें। ध्यान रहे कि हमें फेनी को हल्की आंच पर खुशबू आने तक पकाना है, ताकि इसका स्वाद बढ़ जाए और यह जले भी नहीं। अब भुनी हुई फेनी को पकाते हुए दूध में डालकर धीमी गैस पर गाढ़ा होने तक पकाएं। आप दूध में खोया डाल सकती हैं क्योंकि इससे दूध बिना पकाए गाढ़ा हो जाएगा। फिर इसमें चीनी डालें और 2 मिनट पकाकर गैस बंद करें। ऊपर से काजू,बादाम और पिस्ता को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक कटोरे में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें।
