गर्मी में सत्तू शरबत या छाछ, हीट से राहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, क्या पिएं ताकि शरीर रहे ठंडा

Sattu Vs Chaach Which Is Summer Best Drink Hindi: गर्मी के मौसम में खूब पसीना आता है और डिहाइड्रेशन भी हो जाती है। ऐसे में गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए सत्तू शरबत और छाछ दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। लेकिन आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद रहेगा? चलिए आज आपको बताते हैं...

Sattu Vs Chaach Which Is Summer Best Drink Hindi: गर्मी बढ़ते ही शरीर जल्दी थकने लगता है, प्यास ज्यादा लगती है और कई बार कमजोरी भी महसूस होने लगती है। ऐसे में हम सभी कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो शरीर को अंदर से ठंडक दे और दिनभर फ्रेश भी रखे। घरों में अक्सर दो देसी ड्रिंक्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं - सत्तू का शरबत और छाछ। दोनों ही हेल्दी माने जाते हैं, लेकिन हर किसी के मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर इनमें से बेहतर क्या है। सच कहें तो इसका जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं...

गर्मी में सत्तू शरबत पिएं या छाछ

गर्मी में सत्तू शरबत पिएं या छाछ

सत्तू शरबत

सत्तू भुने हुए चने से बनता है, इसलिए इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं। इसका शरबत पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आप धूप में ज्यादा रहते हैं या फिजिकल काम करते हैं, तो सत्तू आपको जल्दी थकने नहीं देता और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है।

End of Feed