लाइफस्टाइल

पाकिस्तान से आया Sania Mirza का ईद का कुर्ता, ऑर्गेंजा के जोड़े में लगीं प्यारी, हजारों में है कीमत

ईद पर सानिया मिर्जा का पाकिस्तानी ऑर्गेंजा कुर्ता लुक सोशल मीडिया पर छा गया। ब्लू एम्ब्रॉयडरी, फ्लोई सिल्हूट और मिनिमल स्टाइलिंग ने उनके आउटफिट को बेहद रॉयल और एलिगेंट बना दिया। देखें सानिया ईद लुक डिटेल्स, कीमत, कुर्ती डिजाइन।

Image

Sania Mirza Eid Look

ईद के मौके पर सानिया मिर्जा ने अपने स्टाइलिश और सॉफ्ट एथनिक लुक से फैंस का दिल जीत लिया। इस बार उन्होंने पाकिस्तान के डिजाइनर लेबल का खूबसूरत ऑर्गेंजा कुर्ता सेट पहना, जिसमें उनका अंदाज बेहद रॉयल और ग्रेसफुल नजर आया। हल्के रंग, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और फ्लोई सिल्हूट वाले इस आउटफिट ने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी बना दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में सानिया मिर्जा बेज और ब्लू टोन वाले एथनिक सेट में दिखाई दे रही हैं। उनके इस लुक में बहुत ही सिंपल सा सॉफ्ट ग्लैम था। जो गर्मियों की ईद फैशन इंस्पिरेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जा सकता है। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने आउटफिट को बहुत ज्यादा एक्सेसरीज़ के बिना भी बेहद स्टाइलिश बना दिया।

ऑर्गेंजा फैब्रिक ने दिया रॉयल टच

सानिया के कुर्ता और दुपट्टे में ऑर्गेंजा फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था, जो हल्का होने के साथ बेहद रिच लुक देता है। आउटफिट पर की गई ब्लू एम्ब्रॉयडरी इसे और ज्यादा आकर्षक बना रही थी।

रॉ सिल्क ट्राउजर ने बढ़ाई एलिगेंस

उन्होंने इस कुर्ते के साथ रॉ सिल्क ट्राउजर पेयर किया, जिसने पूरे लुक को स्ट्रक्चर्ड और प्रीमियम फिनिश दी। फ्लोई कुर्ते के साथ यह कॉम्बिनेशन काफी बैलेंस्ड लग रहा था।

मिनिमल मेकअप में दिखीं फ्रेश

सानिया ने अपने लुक को बहुत सिंपल रखा। सॉफ्ट मेकअप, न्यूड लिप शेड और ब्लैक सनग्लासेस ने उनके आउटफिट को मॉडर्न टच दिया। खुले बाल उनके समर ईद लुक को और खूबसूरत बना रहे थे।

ब्लू ज्वेलरी बनी लुक की हाइलाइट

आउटफिट के साथ पहनी गई स्टेटमेंट ब्लू नेकपीस पूरे लुक का फोकस पॉइंट बन गई। इस ज्वेलरी ने सिंपल एथनिक सेट में रंग और ड्रामा जोड़ने का काम किया।

कितनी है आउटफिट की कीमत?

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार सानिया के कुर्ता-दुपट्टा सेट की कीमत लगभग 35,733 रुपये बताई जा रही है। वहीं इसके साथ पहने गए ट्राउजर की कीमत करीब 9,207 रुपये है।

गर्मियों की ईद के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन

अगर आप इस ईद पर भारी लहंगे या चमकदार आउटफिट की बजाय कुछ हल्का, रॉयल और आरामदायक पहनना चाहती हैं, तो सानिया मिर्जा का यह ऑर्गेंजा लुक बेहतरीन फैशन इंस्पिरेशन साबित हो सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article