लाइफस्टाइल

2026 में मटर माला पहन रहीं नए जमाने की बहुएं, देखें मटर माला के लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर डिजाइन्स

2026 में मटर माला फिर से ज्वेलरी ट्रेंड में छाई हुई है। नई दुल्हनें और लेडीज ट्रेडिशनल गोल्ड मटर माला को मॉडर्न आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर रही हैं। देखें लेटेस्ट, ट्रेंडी मटर माला डिजाइन, गोल्ड मटर माला के डिजाइन।

Image

Matar Mala Design

भारतीय ज्वेलरी फैशन में पुराने डिजाइन एक बार फिर नए अंदाज में वापसी कर रहे हैं। 2026 में खासतौर पर गोल्ड और सिल्वर मटर माला का ट्रेंड तेजी से देखने को मिल रहा है। शादी, त्योहार और फैमिली फंक्शन में नई उम्र की बहुएं, ब्राइड्स तो महिलाएं इस ट्रेडिशनल नेकलेस को मॉडर्न टच के साथ पहनना पसंद कर रही हैं।

मटर माला का नाम इसके छोटे-छोटे गोल मोतियों जैसे गोल्ड बीड्स की वजह से पड़ा है। पहले यह डिजाइन सिर्फ रॉयल और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ज्यादा पेयर अप किया जाता था। लेकिन अब इसके नए डिजाइन्स मॉडर्न लुक के लिए काफी पॉपुलर हो रहे हैं। खास बात यह है कि इसे साड़ी, सिल्क सूट, लहंगा और यहां तक कि इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है। देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी मटर माला डिजाइन, गोल्ड मटर माला चेन डिजाइन।

मटर माला के लेटेस्ट डिजाइन

डबल लेयर वाली ये मटर माला की लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन भी बहुत ही ज्यादा ट्रेंडी है। स्टोन, मोती और कुंदन वाला ये मटर माला हार किसी भी लुक के साथ स्टाइल किया जा सकता है। जरूर ही आपको भी अपने नेक्स्ट लुक के साथ इस तरह का चेन स्टाइल करना चाहिए।

ये ट्रेडिशनल कुंदन, जडाऊ डिजाइन वाली मटर माला चेन भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही है। पर्ल, स्टोन, गोल्ड डिजाइन वाला ये रॉयल नेकलेस नई ब्राइड्स के लिए बहुत ही बढ़िया हो सकता है।

सोने के साथ चांदी वाली इस मटर माला का भी ट्रेंड चल रहा है। सिल्वर की ये अलग तरह की बीड्स वाली मटर माला की डिजाइन देख आप भी बनवा सकते हैं। इस पैटर्न की ऑक्सीडाइज्ड मटर माला भी अच्छा लुक देगी।

गोल्ड की ऐसी वाली यूनीक डिजाइन की मटर माला भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही है। जालीदार मोती के साथ झालर वाली लड़ियों का डिजाइन बहुत ही अनोखा और रॉयल लग रहा है।

एंटीक जडाऊ मटर माला भी बहुत पसंद की जा रही है। अलग अलग तरह के रंगीन स्टोन, पर्ल और गोल्ड डिटेलिंग वाली इस माला का डिजाइन बेशक ही इस सीजन में मस्ट ट्राय है। आर्टिफिशियल या रियल गोल्ड तो सिल्वर किसी में भी ये वाला मटर माला का डिजाइन परफेक्ट लगेगा।

जरूर ही आपको ट्रेंडी और ट्रेडिशनल लुक के लिए ये वाली सारी ही मटर माला की डिजाइन्स एक बार ट्राय करके देखनी ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article