कौनसे फैब्रिक की साड़ी पहन साक्षात मां सीता लगीं Sai Pallavi, तमिलनाडु की गलियों से जुड़ा 400 साल पुराना है इसका इतिहास

साई पल्लवी का कांजीवरम साड़ी लुक एक बार फिर पारंपरिक भारतीय फैशन की खूबसूरती दिखाता है। जानिए इस खास साड़ी का इतिहास, इसकी पहचान और इसे आज के समय में स्टाइल करने के आसान व खूबसूरत तरीके।

फैशन की दुनिया में ट्रेंड हर कुछ महीनों में बदल जाते हैं। कभी सीक्विन, कभी शिमर तो कभी फ्यूजन आउटफिट्स चर्चा में रहते हैं। लेकिन कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जो समय के साथ पुराने नहीं, बल्कि और ज्यादा खास बन जाते हैं। कांजीवरम साड़ी उन्हीं में से एक है। हाल ही में साई पल्लवी ने गोल्डन और पर्पल बॉर्डर वाली पारंपरिक कांजीवरम साड़ी पहनकर साबित कर दिया कि सादगी भी सबसे बड़ी स्टाइल हो सकती है।

बिना भारी मेकअप, बिना ओवरस्टाइलिंग और सिर्फ पारंपरिक ज्वेलरी के साथ उनका लुक बेहद शालीन और रॉयल नजर आया। यही कांजीवरम की सबसे बड़ी खूबी है, यह पहनने वाले की पहचान नहीं छुपाती, बल्कि उसकी नैचुरल खूबसूरती को और निखार देती है। अगर आप भी ऐसी साड़ी खरीदने की सोच रहे हैं जो सालों तक फैशन में रहे, तो कांजीवरम एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

End of Feed