हिमालय के वो चेहरे जो धीरे-धीरे हो रहे ‘गायब’, सद्गुरु की नई किताब में दिखेगी अनदेखी दुनिया

Sadhguru Photography Book: सद्गुरु की नई किताब 'Disappearing Faces' हिमालय के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों और समुदायों की अनदेखी दुनिया को तस्वीरों के जरिए सामने लाई है। आइए जानते हैं इस अनोखी पुस्तक के बारे में...

Sadhguru Photography Book: हिमालय सिर्फ बर्फ से ढकी चोटियों, गहरी घाटियों और तीर्थस्थलों का नाम नहीं है। इसकी असली पहचान उन लोगों से भी है, जिन्होंने सदियों से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच प्रकृति के साथ अपना जीवन बुना है। अब इन्हीं लोगों के चेहरों और उनकी अनकही कहानियों को सद्गुरु की नई फोटो पुस्तक 'Disappearing Faces' में जगह मिली है। पेंगुइन इंडिया प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक हिमालय के उन दूरदराज इलाकों और समुदायों की झलक देती है, जो आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच तेजी से बदल रहे हैं।

Sadhguru Photography Book

सद्गुरु की किताब में दिखी हिमालय की दुनिया!

कैमरे में कैद हिमालय की अनदेखी दुनिया

नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 11 अगस्त को लॉन्च हुई इस पुस्तक में नेपाल और तिब्बत के सुदूर हिमालयी क्षेत्रों में सद्गुरु द्वारा खींची गई तस्वीरों का संग्रह है। ये तस्वीरें किसी पर्यटन स्थल की सामान्य तस्वीरों से अलग हैं। इनमें पहाड़ों के बीच रहने वाले आम लोगों के चेहरे केंद्र में हैं। इसमें ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिन पर मौसम, ऊंचाई, कठिन जीवन और प्रकृति के साथ लंबे जुड़ाव की छाप साफ दिखाई देती है।

End of Feed