Anupama के चांद से चमकते मुखड़े का ये है राज, 40 पार की लेडीज ट्राई करें Rupali Ganguly का ये स्किनकेयर रूटीन

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 24, 2023, 05:44 PM IST

Rupali Ganguly Beauty tips for Skin: अनुपमा फेम रूपाली गांगुली की एक्टिंग के साथ साथ उनकी चमकती दमकती त्वचा के भी खूब चर्चे हैं। लेडीज रूपाली गांगुली जैसी ग्लोइंग स्किन और शाइनी हेयर्स के लिए एक्ट्रेस से खास ब्यूटी टिप्स ले सकती हैं। नेचुरल निखार के लिए फॉलो करें अनुपमा का ये स्किन और हेयर केयर रूटीन।

Rupali Ganguly Beauty tips for Skin: स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक अनुपमा (Anupama) में लीड रोल निभाने वाली रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की एक्टिंग और शांत सादगी भरे चेहरे का दीवाना कौन नहीं है। 45 साल की रूपाली की बेदाग और खिलती हुई त्वचा किसी जवां लड़की की स्किन से कम नहीं है। बता दें कि रूपाली अपनी त्वचा और सेहत का खूब ख्याल रखती हैं, अनुपमा के चांद से चमकते मुखड़े का राज उनकी संतुलित लाइफस्टाइल, अच्छी डाइट और बेहतरी स्किनकेयर है। 40 पार की महिलाएं अगर रूपाली गांगुली जैसी स्किन चाहती हैं, तो आपके लिए अनुपमा का ये स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन बेस्ट हो सकता है।

Rupali Ganguly skincare

Rupali Ganguly skincare

बिजी शेड्युल के बावजुद भी रूपाली अपना पूरा ख्याल रखती हैं, तथा त्वचा और सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करती हैं। दूषित वातावरण, भाग-दौड़ भरी जिदंगी के बीच स्किन का ध्यान रखना कई बार मुश्किल हो सकता है। वहीं 40 की उम्र तक आते आते त्वचा अपने आप ही जवाब देने लग जाती है। इस उम्र में हल्की झुर्रियां, डार्क सर्कल्स, लटकती त्वचा, फाइन लाइन्स जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। अगर आप भी इन्हीं दिक्कतों से परेशान हैं, और घेरलू नुस्खों का उपयोग कर त्वचा में सुधार और निखार लाता चाहती हैं। तो रूपाली गांगुली की ये ब्यूटी टिप्स और स्किनकेयर रूटीन आपके बहुत काम का हो सकता है -

End of Feed