Rose Day 2024: फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाया जा सकता है। वहीं एक हफ्ते पहले से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो जाती है, जिसमें हर दिन खास होता है। पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोड डे के रूप में मनाते हैं। गुलाब प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में प्रेम सप्ताह बिना गुलाब अधूरा है। गुलाब प्यार के इजहार का प्यारा सा जरिया है। इसके अलावा भी गुलाब कई अन्य भावनाओं की अभिव्यक्ति करने में सक्षम है। अलग-अलग रंग के गुलाब देकर आप सामने वाले से अपने दिल की बात कह सकते हैं। बहुत से लोगों को पता होगा कि लाल रंग का गुलाब इजहार ए मोहब्बत का चिन्ह है। लेकिन क्या आपको पता है कि पीला, नारंगी और गुलाबी गुलाब किसे देते हैं और इसका क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं हर रंग के गुलाब का भावनात्मक अर्थ, ताकि सही व्यक्ति को दे सकें सही रंग का गुलाब।
लाल गुलाब
इसके बारे में तो हमें शायद बताने की भी जरूरत नहीं। लाल गुलाब का मतलब होता है आई लव यू। यह गुलाब प्यार, रिश्ते की खूबसूरती, रिलेशनशिप के लिए सम्मान और रोमांस का दर्शाता है। यही वजह है कि लाल गुलाब को प्यार की फीलिंग्स जाहिर करने का परफेक्ट जरिया माना जाता है।
null
सफेद गुलाब
क्या आपको किसी से प्यार हो गया है? अभी रिलेशनशिप की बस शुरुआत ही हुई है? तो रोमांटिक अट्रैक्शन शो करने के लिए वाइट रोज़ परफेक्ट हैं। यह गुलाब प्योर लव को दिखाता है और सामने वाले को फील करवाता है कि आपने उन्हें अपने लिए चुना है।
गुलाबी गुलाब
अगर आप यह जाहिर करना चाहते हैं कि अपने प्यार को जिंदगी में पाकर आप खुद को कितना खुशकिस्मत महसूस करते हैं या फिर उनकी केयर व लव आपके लिए कितना मायने रखता है तो इसके लिए पिंक रोज चुनें। यह गुलाब खुशी, आभार और रिश्ते की सुंदरता को दिखाता है।
पीला गुलाब
पीला गुलाब दोस्ती के रिश्ते और उसके लिए आपके प्यार व स्नेह को दिखाने का अच्छा जरिया है। इस रंग के गुलाबों को आप न सिर्फ अपने दोस्त बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को भी दे सकते हैं, जिससे यह जाहिर कर सकेंगे कि वे न सिर्फ आपका प्यार हैं बल्कि अच्छी दोस्त भी हैं।
नारंगी गुलाब
ऑरेंज रोज़ इस बात को जाहिर करता है कि आप दोनों एक-दूसरे को लेकर पैशनेट हैं। दोनों अट्रैक्शन महसूस करते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी में शामिल होना चाहते हैं। नारंगी कलर के गुलाब रिश्ते को पहला सीरियस मोड़ देने के लिए सही चुनाव है।
नीला गुलाब
नीले रंग के गुलाब बहुत रेयर होते हैं, यही वजह है कि इन्हें किसी को देना यह दिखाता है कि वह शख्स आपके लिए कितना खास है। यह इस फीलिंग को जाहिर करता है कि आपके जिंदगी में यूं तो कई लोग हैं लेकिन स्पेशल वन होने के नाते गर्लफ्रेंड या वाइफ की जगह बेहद खास है।
पीला-लाल गुलाब
अगर कोई आपको पसंद है और बात आगे बढ़ाने की चाहत है तो पीले-लाल गुलाब के कॉम्बिनेशन वाला गुलदस्ता या फिर येलो रोज़ विद रेड टिप्स दे सकते हैं। यह दिखाता है कि आप उस पर्सन को और जानना चाहते हैं या फिर उनके साथ रिश्ते को दोस्ती से आगे बढ़ाना चाहते हैं।
सफेद-लाल गुलाब
आपकी जिंदगी में मौजूद वह स्पेशल वन असल में आपके लिए कितना परफेक्ट है, यह जाहिर करने के लिए वाइट ऐंड रेड रोज़ का बुके दें। यह आप दोनों के बीच के मजबूत रिश्ते और उसके लिए आपके डेडिकेशन को भी जाहिर करेगा।
