लाइफस्टाइल

टॉक्सिक में यश की दमदार बॉडी का हर कोई हुआ फैन, जानिए 40 की उम्र में कैसे रखते हैं खुद को इतना फिट

Yash Fitness Secret: फिल्म टॉक्सिक में यश की दमदार बॉडी ने फैंस को फिर से इंप्रेस कर दिया है। जानिए 40 की उम्र में यश किस तरह अपनी डाइट, वर्कआउट और लाइफस्टाइल की मदद से खुद को फिट रखते हैं।

Image

टॉक्सिक में एक्टर यश की फिटनेस देख फैंस हैरान हैं

Rocking Star Yash Fitness Secret: आने वाली फिल्म टॉक्सिक (toxic movie) में रॉकिंग स्टार यश का दमदार लुक और शानदार बॉडी एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही है। सोशल मीडिया पर भी उनके फिट लुक की खूब चर्चा हो रही है। 40 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं। दरअसल, इसके पीछे कोई जादू नहीं बल्कि रोजाना की मेहनत, संतुलित खानपान और अनुशासित दिनचर्या है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश अपनी डाइट और वर्कआउट को कभी हल्के में नहीं लेते। आइए जानते हैं कि उनकी फिटनेस रूटीन में क्या खास है।

दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करते हैं

रिपोर्ट्स के अनुसार, यश सुबह जल्दी उठते हैं और दिन की शुरुआत कार्डियो एक्सरसाइज से करते हैं। करीब एक घंटे तक वह ऐसी एक्सरसाइज करते हैं, जिससे शरीर एक्टिव रहता है और दिनभर काम करने की ऊर्जा मिलती है। फिटनेस एक्सपर्ट भी मानते हैं कि नियमित कार्डियो शरीर को चुस्त रखने में मदद करता है।

जिम में सिर्फ समय नहीं पूरी मेहनत

कार्डियो के बाद यश वेट ट्रेनिंग करते हैं। इसके साथ वह पेट और शरीर के बीच वाले हिस्से को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज भी करते हैं। पुश-अप्स और पुल-अप्स जैसी एक्सरसाइज भी उनकी रूटीन का हिस्सा हैं। यही वजह है कि उनकी बॉडी सिर्फ दिखने में अच्छी नहीं, बल्कि मजबूत भी नजर आती है।

डाइट में रखते हैं सादगी और संतुलन

यश की फिटनेस का बड़ा राज उनकी डाइट भी है। सुबह के नाश्ते में वह अंडे का सफेद हिस्सा, ब्राउन ब्रेड, ताजे फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। दिन में प्रोटीन से भरपूर चीजें और लंच में मछली शामिल करते हैं। शाम की एक्सरसाइज से पहले केला और ब्राउन ब्रेड लेते हैं, जबकि रात का खाना हल्का और संतुलित रखते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलती है।

जरूरत पड़ने पर दिन में दो बार करते हैं वर्कआउट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब किसी फिल्म के लिए खास तैयारी करनी होती है, तब यश दिन में दो बार भी वर्कआउट करते हैं। हालांकि यह रूटीन हर किसी के लिए जरूरी या सही नहीं होती। अपनी उम्र, सेहत और क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। जरूरत हो तो फिटनेस ट्रेनर की सलाह लेना बेहतर रहता है।

फिटनेस का सबसे बड़ा राज है अनुशासन

यश की फिटनेस यह सिखाती है कि अच्छी बॉडी सिर्फ जिम जाने से नहीं बनती। सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज और रोजाना एक जैसी अच्छी आदतें ही लंबे समय तक फिट रहने में मदद करती हैं। अगर आप भी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, तो किसी सेलिब्रिटी की पूरी रूटीन अपनाने की बजाय अपनी क्षमता के अनुसार नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन से शुरुआत करें। यही आदत आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article