Ritu Shodhana in Ayurveda: क्या होता है ऋतु शोधन, जिसमें मौसम के हिसाब से करनी होती है शरीर की सफाई

Ritu Shodhana in Ayurveda (क्या होता है ऋतु शोधन): आयुष मंत्रालय ने बताया क्या होता है ऋतु शोधन, शरीर को साफ और मन को तरोंताजा रखने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक तरीका। यहां पढ़ें ऋतु शोधन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

Ritu Shodhana in Ayurveda: स्वस्थ जीवन पाने के लिए ज्यादातर लोग अब आयुर्वेद का सहारा ले रहे हैं। इस बीच आयुष मंत्रालय ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक पुरानी, लेकिन बेहद असरदार आयुर्वेदिक परंपरा ऋतु शोधन के बारे में बताया। जिसके अनुसार शरीर की सफाई कैसे और किस प्रकार करनी चाहिए, वो समझाया गया है।

Ritu Shodhana

क्या होता है ऋतु शोधन

ऋतु शोधन का आसान मतलब मौसम के अनुसार शरीर की सफाई है। यह सिर्फ एक उपचार नहीं, बल्कि शरीर और मन को तरोताजा करने का एक प्राकृतिक तरीका है। अपने पोस्ट में आयुष मंत्रालय ने बताया कि ऋतु शोधन के तहत विरेचन (लैक्सेटिव्स) और वमन (इमेटिक्स) जैसे उपचारों से शरीर को भीतर से शुद्ध किया जाता है।

End of Feed