चेहरा साफ करने के लिए Face Wash की जगह अपनाएं ये कोरियन टिप्स, शीशे की तरह चमक उठेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 5, 2025, 05:02 PM IST

स्किन केयर के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इन दिनों कोरियन स्किन केयर भी काफी ट्रेंड में है। इसकी मदद से आप ग्लोइंग और निखरी त्वचा पा सकते हैं। कोरियन स्किन केयर में चेहरे को चावल के पानी से धोया जाता है। यहां हम आपको चेहरे को चावल के पानी से धोने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्किन की देखभाल के लिए लोग इन दिनों कोरियन टिप्स खूब फॉलो कर रहे हैं। आसान भाषा में कहें तो कोरियन स्किन केयर इंडिया में काफी पॉपुलर हो चुका है। शीशे की तरह चमकती त्वचा पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं कोरियन स्किन केयर टिप्स अपनाती हैं। दरअसल कोरियन लोग अपनी स्किन की देखभाल के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं। चावल पानी चेहरे को न केवल साफ करता है बल्कि स्किन टोन को भी लाइट करता है। कोरियन लोग इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का निजात मिलता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि चावल का पानी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है और कैसे आप इसे तैयार कर सकते हैं।

How to make toner with rice water

राइस वॉटर से टोनर कैसे तैयार करें - How to make toner with rice water

End of Feed