रिलेशनशिप में दिखे ये खास संकेत, तो समझ जाएं मैनिपुलेशन का शिकार हो रहें आप

मैनिपुलेटिव बिहेवियर को लोग कई बार गुस्से या जबरदस्ती से जोड़कर देखते हैं। ऐसे लोगों को जानना चाहिए कि इसकी शुरुआत कई बार इसके बिल्कुल उलट होती है। सामने वाला बेहद अच्छा व्यवहार कर सकता है।

किसी भी रिश्ते में मनमुटाव और बहस का होना बहुत आम है। लेकिन हर बहस का अंत अगर इस एहसास के साथ होता है कि गलती शायद आपकी ही थी, तो सोचने की जरूरत है। आपका पार्टनर आपको ये एहसास कराए या फिर आप खुद ये महसूस करें, आपको ये समझ लेना चाहिए कि आप रिलेशनशिप में मैनिपुलेशन का शिकार हो रहे हैं।

relationhsip Advice

कहीं आप तो नहीं हो रहे मैनिपुलेशन का शिकार (Photo: iStock)

आपने अपनी बात रखी। सामने वाले से बातचीत हुई। लेकिन बातचीत खत्म होते-होते आप खुद अपनी भावनाओं, सोच या कहे पर सवाल करने लगते हैं। आपको लगने लगता है कि शायद आपने ही बात को गलत समझा या जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया दी। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर बातचीत के बाद लगातार अपराधबोध महसूस करना एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है कि सामने वाला आपके इमोशनल एक्सपीरियंस को प्रभावित कर रहा है।

End of Feed