सोने से पहले रील्स देखने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें कैसे बर्बाद हो रही है आपकी नींद

Reels and Sleep: सोने से पहले रील्स देखने की आदत आपकी नींद कैसे बिगाड़ रही है इस बात को जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में इसके पीछे की असली वजह बताई गई है।

Reels and Sleep: सोशल मीडिया के दौर में मोबाइल पर रील्स देखना लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। शायद आपके साथ भी ऐसा हुआ हो कि आपने सिर्फ 5 मिनट के लिए इंस्टाग्राम या फिर फेसबुक खोला हो लेकिन देखते ही देखते 2 या 3 घंटा कब निकल गए इसका पता ही नहीं चला। ये आदत बेहद ही खतरनाक है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान तब होता है जब सोने से ठीक पहले बिस्तर पर लेटकर आप रील्स देखने लगते हैं। रील्स की लत शुरु में सामान्य लग सकती है लेकिन, यह धीरे-धीरे आपकी नींद, मानसिक स्वास्थ्य और अगले दिन की ऊर्जा पर बुरा असर डालती है इस बात का आपको पता होना चाहिए। अगर आपको भी देर रात तक मोबाइल पर रील्स देखने की आदत लग चुकी है तो यह जानना बेहद जरूरी है कि यह आपकी नींद में कैसे बाधा बन रही हैं।

Reels and Sleep Screen Time

सोने से पहले रील्स देखने की आदत पड़ सकती है भारी (फोटो: canva)

दिमाग लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है

रील्स में हर कुछ सेकंड में नया वीडियो सामने आ जाता है जिससे लोग चाहकर भी नया वीडियो देखने पर मजबूर हो जाते हैं। कभी कॉमेडी, कभी फिल्म की कोई क्लिप तो कभी इमोशनल वीडियो। लगातार बदलता कंटेंट दिमाग को लगातार नई जानकारी देता रहता है। ऐसे में आपका ब्रेन आराम करने की बजाय ज्यादा एक्टिव हो जाता है। रील्स देखते वक्त भले ही शरीर थका हुआ हो लेकिन, फिर भी लगातार रील्स चलाने की वजह से नींद आने में देर लग सकती है। ऐसे में मोबाइल बंद करने के बाद भी काफी देर तक नींद नहीं आती।

End of Feed