Pani Puri recipe in hindi: प्यारा मौसम है और इस प्यारे से मौसम में कुछ बहुत ही बढ़िया स्वाद वाला खाने का मन है, तो पानी पुरी का प्लान झटपट बनाया जा सकता है। बारिश के हसीन मौसम में काजोल से लेकर दीपिका कक्कड़ तक को पानी पुरी की खूब तलब उठती है, अगर आपको भी तीखी मीठी मसाला चटनी वाली पानी पुरी गोल गप्पा खाने का खूब मन हो रहा है। तो इस खास से आप घर पर ही झटपट गोल गप्पा तैयार कर शाम के स्नैक टाइम का मजा दुगना कर सकते हैं। देखें लजीज पानी पुरी की बढ़िया सी रेसिपी, जो आपको इस मौसम में एक बार तो ट्राई करनी ही चाहिए।
Recipe in hindi pani puri ki recipe kajol diet plan dipika kakar favorite delhi street food gol gappa kaise banaye
Kajol diet plan favorite food How to make Pani puri
सामग्री
- एक कप सूजी
- आवश्यकतानुसार पानी
- तीन चम्मच जीरा पाउडर
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- रिफाइंड तेल
- पांच हरी मिर्च
- काला नमक
- उबले चने एक कप
- इमली की चटनी स्वाद अनुसार
- धनिया पत्ता
- एक कप गेहूं का आटा
- तीन चम्मच बूंदी
- चार उबले आलू
- काली मिर्च
- हरी चटनी
विधि
- घर पर ही चौपाटी वाले भैया जैसी स्वाद से भरपूर पानी पुरी बनाने का मन कर रहा है, तो ये रेसिपी आसान और बढ़िया दोनों ही है।
- सबसे पहले आपको पूरियां तैयार करनी होगी, तो एक बड़े कटोरे में सूजी, गेहूं का आटा, बेकिंग सोडा, नमक एक साथ मिलाकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिए। आटे के साथ सूजी डालने से पूरियां एकदम बढ़िया सी कुरकुरी बनेंगी।
- एक बार आटा अच्छे से गूंथ लेने के बाद आपको पूरियां तलने से पहले करीब आधे घंटे के लिए आटे को किसी मलमल के कपड़े से ढककर रखना होगा।
- एक बार जब आपकी पूरीयों का आटा बढ़िया से सेट हो जाए, उसके बाद आपको पुरी बेलने की तैयारी करनी होगी।
- बढ़िया सी पूरियां बनाने के लिए आपको छोटी छोटी आटे की लोइयां बनानी होगी, और फिर उन्हें पतला पतला बेल लेना होगा। आप कुकी कटर से भी छोटी छोटी पूरियां काट सकते हैं।
- एक बार पूरियां बेल लेने के बाद आपको पानी पुरी की पुरियां डीप फ्राई करनी होगी।
- आप मीडियम आंच पर एक साथ कम से कम 3-4 पूरियां तल सकते हैं। ध्यान रखें कि आपकी पूरियां ज्यादा सुनहरी न हो जाएं।
- एक बार पूरियां तल जाएं, तो उनका एक्सट्रा तेल अलग करने के लिए आप किसी टिशू पेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अब बारी आती है पानी तैयार करने का, पानी पुरी का लजीज पानी बनाने के लिए आपको एक कटोरे में हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना की पत्ती, मिर्च पुदीना और इमली का पेस्ट, चार कप पानी, बूंदी, काला नमक, भुना हुआ जीरा, पानी पुरी मसाला और आपकी पसंद के अन्य मसाले सबकुछ अच्छी तरह से मिला दें।
- ध्यान रखें कि पानी को एक बार हल्का धलनी से छान भी लीजिए, नहीं तो इमली और नमक का खराब स्वाद आ सकता है।
- पानी पुरी का मसाला तैयार करने के लिए आपको आलू लेकर उन्हें अच्छे से मैश कर लेना है। फिर मैश किए आलू में सारे मसाले, धनिया पत्ता, बूंदी, चना, प्याज, मटर डालकर बढ़िया फिलिंग तैयार हो जाएगी।
और बस आपकी स्वादिष्ट चौपाटी वाली पानी पुरी बनकर तैयार है। जिसे आप शाम के स्नैक्स में जमकर एन्जॉय कर सकते हैं।
