बार बार खूबसूरती में सेंध क्यों लगाते हैं ब्लैकहेड्स, जानें किन कारणों से नाक पर जमती है काली परत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 7, 2023, 06:52 AM IST

ब्लैकहेड्स भी ऐसी ही स्किन प्रॉब्लम है जो खूबसूरती में सेंध का काम करती है। ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है लेकिन इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है।

Causes of Blackheads on Face: चेहरे की सही देखभाल करने से इसे बेदाग और निखरी बनाया जा सकता है। लेकिन आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्किन की सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं जिसका खामियाजा उन्हें स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करके भुगतना पड़ता है। स्किन प्रॉब्लम की वजह से आपकी खूबसूरती बिगड़ जाती है। ब्लैकहेड्स भी ऐसी ही स्किन प्रॉब्लम है जो खूबसूरती में सेंध का काम करती है। ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है लेकिन इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे और प्रोडकट्स का इस्तेमाल करते हैं। ब्लैकहेड्स में नाक के पास काली परत जम जाती है जो देखने में बेहद खराब लगती है। ब्लैकहेड्स हल्के मुहांसों की तरह से होते हैं और अंग्रेजी में इन्हें बम्प्स भी कहा जाता है। ब्लैकहेड्स अक्सर चेहरे पर होते हैं लेकिन कई बार ये पीठ, गर्दन, हाथ और कंधे आदि पर भी हो सकते हैं।

ब्लैकहेड्स क्यों होते हैं?- Blackheads Causes in Hindi

ब्लैकहेड्स होने के कई कारण हो सकते हैं। अलग अलग लोगों में ब्लैकहेड्स होने के अलग अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन अमुमन जो देखने को मिलता है कि स्किन पर मौजूद पोर्स में गंदगी जमा होने के कारण ब्लैकहेड्स होते हैं। चेहरे की सही तरीके से सफाई ना करने की वजह से ब्लैकहेड्स की समस्या होती है। वहीं कुछ लोगों में अलग अलग तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से भी ब्लैकहेड्स होते हैं। कई लोगों में हार्मोनल डिसऑर्डर की वजह से भी ब्लैकहेड्स होते हैं। शुरुआत में ब्लैकहेड्स छोटे और हल्के दिखते हैं लेकिन अगर सही समय पर स्किन की देखभाल नहीं की जाए तो यह तेजी से फैलने लगते हैं।

ब्लैकहेड्स होने के ये भी कारण हो सकते हैं-

स्किन पर मौजूद गंदगी की वजह से

शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण

End of Feed