Monday Motivation Quotes In Hindi: परिवार (Family) और दोस्तों (Friends) के साथ एक अच्छे वीकेंड (Weekend) का आनंद लेने के बाद बहुत से लोग अपना नया वीक शुरू करने के लिए प्रेरणा की तलाश करते हैं। एक नया दिन शुरू करने के बारे में किसी के मन में कई विचार आते हैं। मुख्य रूप से सोमवार का दिन हफ्ते का पहला काम का दिन है, जहां लोग काम पर जाते हैं और उन सभी चीजों की योजना बनाते हैं जो वे इस वीक करेंगे।
मोटिवेट होने के लिए पढ़ें ये 10 कोट्स।
वहीं कुछ लोग अपने नए दिन की शुरुआत भगवान को धन्यवाद देने और अपने जीवन में हुई चीजों के लिए आभार व्यक्त करने से भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार के लिए 10 मोटिवेशन कोट्स बता रहे हैं, जिनसे आपको काफी मदद मिलेगी।
सोमवार के लिए 10 मोटिवेशन कोट्स:-
- परिश्रम ही सौभाग्य की जननी है।
- खुद की पहचान बनानी है तो अकेले चलना पड़ेगा।
- जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते, वे जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते।
- अवसर उसी को मिलता है, जिसमें काबिलियत होती है।
- काफिले भी उन्हीं के पीछे होते हैं, जो अकेले चलना शुरू करते हैं।
- जिस व्यक्ति के पास धैर्य है, वह जिंदगी में जो चाहे वो पा सकता है।
- मेहनत कभी मत छोड़िये क्योंकि मेहनत ही वो चाभी है, जिससे सफलता का ताला खुलता है।
- एक सफल व्यक्ति कथनी में कम और करनी में ज्यादा विश्वास रखता है।
- अगर आपने अपने आप को काबू करना सीख लिया तो आपके सभी सपने पूरे हो जाएंगे।
- अगर आपको बड़ी कामयाबी पानी है तो आपको अपनी जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे।
आज की जिंदगी की एक सच्चाई ये भी है कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां हम कई ऐसे लोगों से घिरे रहते हैं, जो हमारे द्वारा किए गए अच्छे कामों को नजरअंदाज करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप इन मोटिवेशन कोट्स से मोटिवेट हो सकते हैं।
