Rangoli designs for Guru Nanak Jayanti (गुरु नानक जयंती रंगोली): हर साल हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जन्म जयंती का त्योहार मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी को सिख धर्म का पहला गुरु माना गया है, और इस गुरु नानक जयंती 27 नवंबर की तारीख को बड़ी धूम धाम से मनाई जाएगी। इस दिन सिख धर्म के लोग लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। साथ ही गुरुद्वारों में होने वाले भजन, कीर्तनों में भी शामिल होते हैं। गुरु नानक जयंती के इस पावन प्रकाशपर्व पर घर सजाना भी शुभ मानते हैं। तो यहां देखें गुरु नानक जयंती स्पेशल रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स, जिन्हें बिगिनर्स भी बड़ी से बना सकते हैं।
Rangoli designs for guru nanak jayanti simple short rangoli 2023 design images photo gurupurab rangoli
Rangoli for Guru Nanak Jayanti
गुरु नानक जयंती के लिए आंगन में बहुत ही शानदार लुक वाली रंगोली बनानी है। तो ये क्लासिक फूल की डिजाइन बनाई जा सकती है, आप कंघी या कांटे के इस्तेमाल से पत्तियों में ऐसे स्ट्रोक्स दे सकते हैं। बिगिनर्स के लिए ऐसी रंगोली एकदम ही बेस्ट रहेगी।
अगर आपको बिल्कुल भी रंगोली बनानी नहीं आती है या बड़ी रंगोली बनाने का टाइम नहीं है। तो गुरुनानक जयंती की रंगोली में ऐसी वाली डिजाइन बना सकते हैं। आप अपनी पसंद के रंगों का यूज कर सिंपल और सुंदर अंदाज में हैप्पी गुरु नानक जयंती लिख सकते हैं।
मोर पंख की प्यारी सी डिजाइन वाली ये रंगोली भी प्रकारशपर्व पर बनाने के लिए जबरदस्त हो सकती है। आप इसे दूसरे रंगों से भी भर सकते हैं। दीये के साथ असली फूलों का डेकोरेशन भी रंगोली के साथ खूब जचेगा।
बाबा जी के नाम की ये तो गुरु नानक जयंती के हिसाब से एकदम ही बेस्ट है। ये रंगोली बनाएंगे, तो ऐसा लगेगा मानो बाबा जी खुद आपके घर में विराजमान हो।
गुरुपुरब की बधाई देती ये वाली प्यारी सी रंगोली भी अपने आप में कमाल की है। बेशक ही आपको गुरु नानक जयंती के अवसर पर इन रंगोलियों में से कोई एक तो बनानी ही चाहिए।
