Rangoli designs for Ram Mandir (राम मंदिर अयोध्या फोटो रंगोली): राम मंदिर के उद्घाटन की पावन बेला अब से कुछ वक्त में आने ही वाली है। 22 जनवरी यानी आज का दिन हर सनातनी राम भक्त के लिए दूसरी दिवाली जैसा है। ऐसे में दिवाली की धूम में राम नाम की गूंज से अपना आंगन भर देना चाहते हैं, तो राम मंदिर की ये खास रंगोली के डिजाइन्स आंगन तो मंदिर के द्वार पर बनाना जबरदस्त है। राम जी के स्वागत में आप घर के सामान का इस्तेमाल करके ही थोड़ी सी देर में बढ़िया रंगोली बना सकते हैं। जो खुद राम जी को भी बहुत पसंद आएगी, देखें राम मंदिर अयोध्या फोटो, राम मंदिर की रंगोली डिजाइन्स, जय श्री राम की रंगोली।
Rangoli design for ram mandir jai shree ram rangoli designs
राम मंदिर की रंगोली, Jai Shree Ram Mandir Rangoli Ayodhya Location
जय श्री राम वाली ये रंगोली बहुत ही सिंपल है लेकिन गजब का सुंदर लुक दे रही है, अगर आप बिगिनर हैं तो आपको जरूर ही ये वाली रंगोली से राम जी का स्वागत करना चाहिए। ये रंगोली आप थाली तो चम्मच और कांटे या कंघी के इस्तेमाल से बना सकते हैं, बहुत ही बढ़िया डिजाइन निकलकर आएगी।
कार्टून लुक वाली रंगोली बनानी है, तो बेबी राम की ये रंगोली सबसे ज्यादा अच्छी है। अगर आपके घर में बच्चें हैं तो उन्हें तो ये रंगोली खूब पसंद आएगी और स्वयं राम मंदिर में विराजने वाले बाल स्वरूप वाले श्री राम को भी अत्यंत प्यारी लगेगी।
बड़ी सी मांडला स्टाइल की ये रंगोली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बनाने के लिए बहुत खूब है और बीच में जय श्री राम भी लिख सकते हैं। वहीं आस पास असली फूलों से डेकोरेशन भी कर सकते हैं।
जय श्री राम की ये रंगोली तो बहुत ही अच्छी है, आप ऐसी रंगोली को बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। इसको देख ऐसा लगेगा मानो स्वयं प्रभु श्रीराम अपना धनुष बाण लिए आपके आंगन में खड़े हो।
अयोध्या प्रधारते प्रभु श्री राम और उनका स्वागत करते मोदी जी की ये रंगोली भी अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। इसे इंस्टाग्राम के रंगोली कलाकार डीजे ने बनाया है। क्रिएटिव लुक वाली ये रंगोली आप भी अपने आंगन में बना सकते हैं, विमान से उतरते राम जी को स्वयं हनुमान जी छोड़ने आए हैं, ये दृश्य हर कोई खुश होगा।
